श्रीमद् भागवत कथा में भक्तों ने की गोवर्धन पूजा

Eros Times: नोएडा। सेक्टर-100 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन परम पूज्य शिव कुमार रामानुज आचार्य जी ने भगवान की बाल लीलाओं को और गोवर्धन भगवान के महात्म्य को बड़े भाव से समझाया। इसके बाद गोवर्धन भगवान की पूजा की।मुख्य यजमान उमेश वर्मा और उनकी धर्मपत्नी सरिता वर्मा ने पूरे विधि विधान से गोवर्धन भगवान को 56 प्रकार के भोग और अन्नकूट का भोग लगाया।

कथा के दौरान आचार्य जी ने बताया कि जब हनुमान जी सेतु निर्माण के लिए गिर्राज जी को लेकर आ रहे थे तब तक सेतु निर्माण कार्य पूरा हो गया था। गिर्राज जी हनुमान जी से नाराज होते हुए बोले कि आपने मुझे ना तो इधर का रहने दिया ना उधर का। सबसे बड़ा दुख यह है कि मै प्रभु राम के काम ना आ सका। प्रभु राम ने पर्वत राज का प्रेम देख कर उन्हें वरदान दिया कि जब मै द्वापर युग में कृष्ण का अवतार लूंगा तो हे पर्वत राज आपकी घर घर में पूजा होगी और कलयुग में जो कोई भी गिर्राज का पूजन करेगा उसके सब संकट कट जायेगे।

शिव कुमार रामानुज आचार्य जी ने बताया कि परमात्मा की कृपा को प्राप्त करने का पहला आधार पूजा अर्चना और सत्संग है। इस लिए हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय प्रभु भक्ति और पूजा अर्चना में लगाना चाहिए।आज भी भागवत कथा के पांचवे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँच कर भागवत गीता की कथा का अमृत पान करके अपने पुण्यो की वृद्धि की। भगवान के गीतों के चलते पूरा माहौल भक्तिमन्य हो गया। इस दौरान क्या बच्चे और क्या बड़े भगवान की आराधना में चूर दिखाई दिए।आप को बता दें कि परम पूज्य शिव कुमार रामानुजाचार्य के सानिध्य में बीते कई सालों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है।

इस मौके पर उमेश वर्मा, राजकुमार चौधरी (एनईए अध्यक्ष नोएडा प्राधिकरण व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर -100), सुमेश रावत, दयाराम बंसल,धीरेन्द्र अवाना,अशोक,बीरेंद्र भड़ाना, सविता, पूनम, नीतू अवाना , सरोज करहाना, गीता, मंजू अवाना, शीतल बैसला, ललिता करहाना , संगीता, निर्मला गुप्ता आदि लोग उपस्थित  रहे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’