दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में शानदार अकेडमिक ब्लॉक, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

8 मंज़िला दोनों नए अकेडमिक ब्लॉक में 5200 से अधिक बच्चे उठा सकेंगे अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ

लेक्चर हॉल, फैकल्टी रूम, शानदार आईटी लैब्स, कॉन्फ़्रेंस रूम सहित तमाम सुविधाओं से लैस डीटीयू के नए अकेडमिक ब्लॉक्स

नए अकेडमिक ब्लॉक्स में स्टूडेंट्स को आईटी के क्षेत्र में मिलेगी शानदार वर्ल्ड क्लास तकनीकी शिक्षा

शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के ज़रिए केजरीवाल सरकार ने पिछले 8 सालों में डीटीयू में सीटों की संख्या 6000 से बढ़कर 15,000 से अधिक की

हमारे तकनीकी शिक्षा संस्थान रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करे, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसों की कमी नहीं होने देगी केजरीवाल सरकार

इको फ्रेंडली नए अकेडमिक ब्लॉक में रूफ टॉप सोलर पैनल , मॉड्यूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी मौजूद, दोनों अकेडमिक ब्लॉक को साथ में जोड़ने के लिए स्काई रैंप का भी किया गया तैयार

Eros Times: केजरीवाल सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 2 नये अत्याधुनिक अकेडमिक ब्लॉक तैयार करवाए है। ये दोनों 8 मंज़िला अकेडमिक ब्लॉक शानदार लैब्स, लेक्चर हॉल, फैकल्टी रूम, कॉन्फ़्रेंस रूम सहित विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। गुरुवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया। 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि, सरकार में आने के बाद से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना हमेशा केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता रही है। हमने लगातार अपने यूनिवर्सिटीज को शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट करने का काम किया है। इसका नतीजा है कि, पिछले 8 सालों में हमारे दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सीटों को संख्या 6,000 से बढ़कर 15,000 से अधिक हो गई है। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का उद्देश्य अपने संस्थानों में पढ़ने वाले हर स्टूडेंट को शानदार विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करवाना है। इस दिशा में डीटीयू में नवनिर्मित दोनों अकेडमिक ब्लॉक्स मिसाल साबित होंगे जहां हमारे स्टूडेंट्स को वो हर ज़रूरी सुविधाएँ मिलेंगी जो भविष्य में उन्हें अपने करियर को संवारने में मदद करेगी। 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हमारे तकनीकी शिक्षा संस्थान रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करे। केजरीवाल सरकार उनके लिए कभी भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और पैसों की कमी नहीं होने देगी। 

बता दे कि डीटीयू में तैयार हुए दोनों नए अकेडमिक ब्लॉक बेसमेंट, ग्राउंड फ़्लोर सहित 8 मंज़िला है। यहाँ 36 शानदार लैब्स, 67 लेक्चर रूम/क्लास रूम, फैकल्टी रूम, कॉन्फ़्रेंस रूम जैसी सुविधाएँ मौजूद है। दोनों नए अकेडमिक ब्लॉक्स में एक समय में 5200 से अधिक छात्र क्लास ले सकेंगे। साथ ही ये अकेडमिक ब्लॉक ईको-फ्रेंडली भी है, जहां रूफ टॉप सोलर पैनल , मॉड्यूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी मौजूद साथ ही दोनों ब्लॉक को जोड़ने के लिए स्काई रैंप भी तैयार किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन