500 करोड़ के भ्रष्टाचार के बावजूद भी ईडी सीबीआई और नारकोटिक्स वाले चुप क्यों

हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के तुरंत प्रभाव मंत्री पद से इस्तीफे और उनके देवेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के खिलाफ 500 करोड़ के भ्रष्टाचार के बावजूद भी ईडी सीबीआई और नारकोटिक्स वाले चुप क्यों


धर्म की दुहाई देने वाले भाजपाइयों द्वारा भ्रष्ट लेन–देन में भी धार्मिक संस्थाओं को भागीदार बनाना बेहद शर्मनाक 


Eros Times: नई दिल्ली, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर का लगातार दूसरा कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपये के लेनदेन का भ्रष्टाचार सामने आने के बाद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के तुरंत प्रभाव मंत्री पद से इस्तीफे और उनके देवेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तारी की मांग को लेकर ईडी मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। 10 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में ई.डी./सीबीआई की चुप्पी और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी के मौन ने साबित कर दिया है कि भ्रष्ट भाजपा के शासन में लोकतंत्र की चौतरफा हत्या हो रही है। कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से ईडी कार्यालय की ओर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, पूर्व सांसद रमेश कुमार,पूर्व विधायक अमरीश गौतम, विजय लोचव, भीष्म शर्मा, हरी शंकर गुप्ता, आसिफ मौहम्मद खान, वीर सिंह धींगान, सुरेन्द्र कुमार, शीश पाल, जितेन्द्र कुमार कोचर, ब्रहम यादव, चत्तर सिंह, ओम प्रकाश बिधूड़ी, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, विष्णु अग्रवाल, सतबीर शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज यादव, गुरचरण सिंह, धर्मपाल चंदेला, निगम पार्षद अरीबा खान, हाजी जरीफ, हाजी समीर मंसूरी वरयाम कौर, जगजीवन शर्मा, परमिन्दर शर्मा, जयकरण चौधरी, राजीव शर्मा, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, जगप्रवेश कुमार, कमलकांत शर्मा,  पुष्पा सिंह, ईश्वर बागड़ी, अब्दुल वाहिद कुरेशी, अनुज आत्रेय, हरनाम सिंह, पूर्व पार्षद राजीव वर्मा, महबूब गर्गजानी सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए नरेन्द्र तौमर के बेटे के घोटाले से मुँह न छिपाओ, ईडी सीबीआई से जांच कराओ, हजारों करोड़ के घोटाले का दोषी कौन, ईडी सीबीआई क्यों हैं मौन आदि नारे लगा रहे थे।


अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि देवेन्द्र सिंह तोमर एक व्यक्ति से की वीडियो कॉल पर 500 करोड़ रुपये डील पर बात कर रहे है और इस भारी भ्रष्टाचार पर ईडी और सीबीआई इसकी जांच करने की बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तोमर वरिष्ठ उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में से एक हैं जिन्हें भाजपा आलाकमान ने विधानसभा चुनावों में उतारा है। चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये सौदे के रुप में हुए ने भाजपा में पर्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियों कॉल में देवेंद्र कथित तौर पर क्रमशः 100 करोड़ रुपये, 18 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये के वित्तीय सौदों के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे सैंकड़ों करोड़ रुपये ऐसे गिन रहे रहे है जैसे बच्चें कंचे गिनते है जबकि यह तौमर का पैसा नही है।


लवली ने कहा कि धर्म की दुहाई देने वाले भाजपाई अब धार्मिक संस्थाओ का सहारा लेकर इनको अपने भ्रष्ट लेन-देन में भी भागीदार बना रहे है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई की जांच कराने वाले इतने बड़े खुलासे के बाद चुप्पी साधना पूरी तरह भ्रष्टाचार को बढ़वा देने वाला है।


लवली ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इस करोड़ों की डील को कांग्रेस पार्टी इसे “भाजपा का भ्रष्टाचार“ करार करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में नोटबंदी करके कालाधन खत्म करने की बात कही थी, परंतु हुआ क्या, पूरा देश जान चुका है। उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि तोमर का बेटा जिस पैसे की बात कर रहा है वह किस रंग का है?


प्रदर्शनकारी लगातार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के तुरंत प्रभाव मंत्री पद से इस्तीफे और उनके देवेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और चुनावों के दौरान हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की ईडी, सीबीआई और आईटी द्वारा जांच कराने की मांग कर रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला