सुपरस्टार जीत अपनी फिल्म ‘मानुष’ में ‘बरसे रे…’ के साथ लेकर आए बारिश गीत

Eros Times: अपनी बहुभाषी फिल्म ‘मानुष’ की पहली झलक से प्रशंसकों को उत्साहित करने के बाद बांग्ला सुपरस्टार जीत ने फिल्म के प्रति आमलोगों की जिज्ञासा के स्तर को वास्तव में ऊंचा कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में अपने कई शेड्स दिखाकर जीत ने निश्चित रूप से लोगों का दिल जीत लिया है और अब सुस्मिता के साथ वह ‘बरसे रे…’ गाने के जरिये एक बार फिर प्रशंसकों पर राज करने के लिए तैयार हैं। बहुत लंबे समय के बाद जीत बांग्ला सिनेमा में एक बारिश गीत लेकर आए हैं, जिसकी सेटिंग वाकई बहुत मजेदार है। प्यार और हंसी से भरपूर ‘बरसे रे…’ ऐसा गाना जीवन के खूबसूरत पलों का आनंद लेने के बारे में है। इस गीत के बारे में जीत कहते हैं, ”बरसे रे…’ शब्द ही आपके दिमाग में बारिश के दृश्य लाता है। अनीक धर की खूबसूरत रचना और श्रेया और अभय की सुरीली आवाज ने माहौल को सही बना दिया है।’

‘मानुष’ में जीत की प्रेमिका की भूमिका निभाने वाली सुस्मिता ने कहा, ‘जब जीत सर ने मुझे बताया कि वह फिल्म में एक बारिश गीत डालने की योजना बना रहे हैं, तो मैं बहुत उत्साहित थी, क्योंकि यह मेरा पहला बारिश गीत है, इसलिए गाने की शूटिंग करना और भी खास था। मैं कह सकती हूं कि यह मेरे लिए फिल्म का सबसे अच्छा हिस्सा था, क्योंकि इसमें दो चीजें शामिल थीं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं, पहला— नृत्य और दूसरा बारिश। मैं कह सकती हूं कि जिस तरह से ‘बरसे रे…’ सामने आया है, वह मुझे बहुत पसंद है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को भी यह पसंद आएगा।’

निर्माता गोपाल मदनानी ने कहा, ‘बारिश गीत पूरी तरह से टीम का विचार था और हम सभी तुरंत इसमें शामिल हो गए, क्योंकि इस तरह की धुन लंबे समय से बांग्ला फिल्मों में नहीं आई है। वहां ‘बरसे रे…’ ने अपनी जगह बना ली, क्योंकि इसे बेहद खूबसूरती से बनाया और शूट किया गया है।’ वहीं, निर्देशक संजॉय सोमद्दर कहते हैं, ‘मुझे ‘बरसे रे…’ की शूटिंग में सबसे ज्यादा मजा आया, क्योंकि यह बहुत सुखद अहसास वाला गाना है। इसकी शूटिंग के दौरान हम सभी सेट पर थिरक रहे थे। जिस चीज ने गाने को इतना खूबसूरत बना दिया है, वह है इसमें जीत और सुस्मिता का अभिनय।’

अनीक धर कहते हैं, ‘एक बारिश गीत की रचना करना, जिसमें सुगंधित स्पर्श के साथ-साथ कुछ ऊर्जा और लय भी हो, निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। मेरा प्रारंभिक विचार दर्शकों के लिए कुछ सामान्य शब्दों के साथ एक आकर्षक हुक मेलोडी बनाना था। बेशक, पहले दिन से मैं इस गाने पर श्रेया घोषाल के साथ काम करना चाहता था। इसलिए पूरी रचना में हल्का शास्त्रीय, लेकिन समसामयिक स्पर्श होना जरूरी था।’
‘बरसे रे…’ के हिंदी संस्करण को श्रेया घोषाल और अभय जोधपुरकर ने गाया है। संगीत अनीक धर ने दिया है, जबकि गीत पंछी जालोनवी ने लिखे हैं। ‘मानुष’ हिंदी और बांग्ला, दोनों में रिलीज होगी। फिल्म का लेखन और निर्देशन संजय सोमादेर ने किया है। जीत्ज फिल्मवर्क्स के बैनर तले जीत, गोपाल मदनानी और अमित जुमरानी द्वारा निर्मित ‘मानुष: चाइल्ड ऑफ डेस्टिनी’ 24 नवंबर को रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 51 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान