सरस आजीविका मेला 2023 ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन

14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में 300 के करीब महिला शिल्प कलाकार, 160 के करीब स्टॉलों पर अपनी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर रहे हैं

महाराष्ट्र का कोल्हापुरी चप्पल और ज्वार, रागी व बाजरा रोस्टेड मिलेट्स लोगों को कर रहा आकर्षित

Eros Times: नई दिल्ली। सरस आजीविका मेला 2023 का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। इसका उद्घाटन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। इस मौके पर उनके  साथ ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और ग्रामीण विकास एवं इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहेंगे। साथ ही मंत्रालय के गणमान्य लोग व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें सचिव सैलेश कुमार सिंह, अपर सचिव चरणजीत सिंह, निदेशक राघवेंद्र प्रताप सिंह, चिरंजी लाल कटारिया व अवर सचिव विनोद कुमार मौजूद रहेंगे।ज्ञात हो कि दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट, कला एवं संस्कृति  से सराबोर  14 नवंबर से 27 नवंबर  तक  प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2023 का आयोजन प्रगति मैदान स्थित हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2023 में ग्रामीण भारत की शिल्पकलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में 300 के करीब महिला शिल्प कलाकार, 160 के करीब स्टॉलों पर अपनी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरस आजीविका मेला के दौरान देश भर के 28 राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक मुहिम की शुरुआत की गई है जिससे कि हमारे देश के हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को अपनी रोजगार शुरू करने का मौका मिल सके। 

सरस मेले में महाराष्ट्र के स्टेट कोआर्डिनेटर गजानन भोंसले बताते हैं कि इस बार महाराष्ट्र के कुल सात स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें चार हेंडीक्राफ्ट व हेंडलूम के स्टॉल हैं जबकि तीन फूड स्टॉल लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से आई हुईं संत रोहीदास स्वयं सहायता समूह कि दीपाली सूर्यकांत  पोवार अपने स्टॉल नंबर 152 पर कोल्हापुरी चप्पलें लेकर आई हुईं हैं। कोल्हापुरी चप्पलों में सभी प्रकार के डिजाइन इनके पास उपलब्ध हैं जो कि लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र की सतारा जिले से आई हुईं सुरेखा जाधव बताती हैं कि उनके स्टल नंबर 131 पर ज्वार रोस्टेड मिलेट्स, रागी रोस्टेड मिलेट्स और बाजरा रोस्टेड मिलेट्स के काफी यूनिक आइटम लेकर आई हुईं हैं जो कि यहां लोगों को आकर्षित कर रही है औऱ लोग जमकर खरीदारी कर रही हैं।  

वहीं, शाम को यहां सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला