सीएचसी दनकौर में हुआ मेगा मेंटल हेल्थ कैम्प का आयोजन

मानसिक रोगों के लक्षण व निदान के बारे में दी जानकारी 182 मरीजों की जांच में 42 मानसिक रोगी पाये
 
Eros Times: नोएडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं नोडल अधिकारी एनसीडी डा. पवन कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) दनकौर में मेगा मेंटल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ मनोचिकित्सक डा. तनुजा गुप्ता एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डा. नेपाल सिंह ने किया।
सीएचसी दनकौर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नारायण किशोर एवं पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में करीब 182 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 42 मानसिक रोगी पाये गये। सभी को उचित परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया गया।

जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम की मनोचिकित्सक डा. तनुजा गुप्ता, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति सिंह, साइकेट्रिक सोशल वर्कर रजनी सूरी, कम्युनिटी नर्स शिवानी ने कैम्प में उपस्थित लोगों को विभिन्न मानसिक रोगों- सिजोफ्रेनिया के लक्षण जैसे अपने आप में बड़बड़ाना, वास्तविकता से असहमत होना, बेवजह शक करना, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, मन का उदास रहना, नींद कम आना, नकारात्मक विचार आना, बार-बार हाथ धोना, एक ही विचार बार-बार मन में आना, गुस्सा करना एवं विशेष रूप से आत्महत्या रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इन बीमारियों के लक्षण और निदान के बारे में भी बताया।

पैम्फ्लेट्स वितरित कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
साइकेट्रिक सोशल वर्कर रजनी सूरी ने बताया- मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के कमरा नंबर चार में किया जाता है। कोई भी व्यक्ति वहां आकर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श ले सकता है। बीमारी का इलाज दवा व काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। कैम्प में सीएचसी के समस्त चिकित्सकों और स्टाफ का सहयोग रहा।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान