इस्कॉन नोएडा में मनाया गया गिरिराज गोवर्धन पूजा उत्सव

Eros Times: नोएडा। इस्कॉन नोएडा मन्दिर में गिरिराज गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर इस्कॉन नोएडा मन्दिर से जुड़े भक्तों ने सवा टन पके हुए चावल एवं हलवे से लगभग 15 फुट लम्बे गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया। प्रात: 8 बजे से ही मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया था।

मुख्य उत्सव प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। भक्तों ने गिरिराज जी की पूजा परिक्रमा की। गिरिराज जी को विभिन्न प्रकार की मिठाईयों, फलों, सूखे मेवे एवं पकवानों का भोग लगाया गया।

मन्दिर के अध्यक्ष वंशीधर दास ने “गिरिराज धरण हम तुम्हरी शरण” के भजन कीर्तन से सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया।

परम पूज्य राधे श्यामानंद स्वामी महाराज जी ने गोवर्धन पूजा के महत्त्व और किस प्रकार इसे सम्पन्न किया जाना चाहिए पर विशेष प्रवचन दिया। उपस्थित भक्तों ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक कीर्तन में भाग लिया एवम् नृत्य के साथ उत्सव का आनन्द उठाया। अन्त में सभी को भरपूर स्वादिष्ट प्रसादम वितरित किया गया।

इस उत्सव में लगभग 1000 भक्तों ने भाग लिया। गोवर्धन पूजा एक पारम्परिक उत्सव है जिसका आरम्भ स्वयं भगवान् श्री कृष्ण ने किया था। इसी परम्परा का अनुगमन करते हुए विश्व के लगभग 800 से अधिक इस्कॉन मन्दिरों एवम् केन्द्रों में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है तथा इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद की आज्ञानुसार सभी को प्रसाद वितरित किया जाता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला