चैलेंजर्स ग्रुप ने बच्चों के सफलता कार्ड का किया विमोचन

चैलेंजर्स ग्रुप ने बच्चों की उपलब्धियों पर मनाया जश्न।।

Eros Times: नोएडा। चैलेंजेर्स ग्रुप द्वारा सेक्टर-12 स्थित नोएडा ऑडिटोरियम में “चिल्ड्रन – ऐ रे ऑफ़ लाइट” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आईपीएस शक्ति अवस्थी (एडीसीपी, नोएडा), वरिष्ठ अतिथि डॉ. राजीव गुप्ता (प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज) एवं महेश शर्मा (अध्यक्ष, जीडीएक्स ग्रुप) ने दीप प्राज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपलब्धियोँ पर उनकी प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें भविष्य में और अधिक मन, लगन, ईमानदारी के साथ मेहनत करने को प्रेरित किया। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने अतिथियों संग बच्चों के सफलता कार्ड का विमोचन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सुंदर नृत्य, गायन प्रस्तुतियों से सभागार में बैठे लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम संयोजिका रोशनी कुमारी ने बताया कि चैलेंजर्स की पाठशाला में पढ़ने वाले झुग्गी बस्तियों के बच्चों ने बीते वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

चाहे वह एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना हो या फिर संसद और राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करना हो। आईपीएस शक्ति अवस्थी ने कहा कि यही वो चिराग हैं कि आने वाले समय में आईपीएस, आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बन चैलेंजेर्स की पाठशाला सहित देश का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर मंच संचालिका मेघानशी, गीतिका आर्या, विक्रम सेठी, शुभम गुप्ता, पीयूष शर्मा, वैष्णवी सिंह, मनीष, नीतू सिंह, अंकुश, चाँदनी, लक्ष्मी सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला