सलाम नमस्ते में हुनर टॉकीज की शुरुआत

Eros Times: नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम में रेडियो कार्यक्रम हुनर टॉकीज की शुरुआत की गई। सोमवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि अस्मि फाउंडेशन की निदेशिका डॉ. भारती गर्ग एवं लेखिका मीनाक्षी सैनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए रेडियो के माध्यम से अपने-अपने अनुभवों को भी साझा किया।सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हुनर टॉकीज हुनरमंद लोगों को पहचान दिलाने का उचित मंच है। ऐसे लोग जिनमें कुछ करने का जज्बा तो है, लेकिन किसी कारण वश उन्हें अपनी पहचान नहीं मिल पायी वे सभी रेडियो कार्यक्रम के साथ जुड़कर अपनी कहानी रेडियो की जुबानी लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय हुनरमंद लोगों को संयुक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जहां उन्हें अपने हुनर को नई पहचान दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी।वहीं कार्यक्रम के दौरान डॉ. भारती गर्ग ने कहा कि हुनर टॉकीज के माध्यम से जुड़कर हमारी कोशिश है कि हर हुनर को सही मंच देकर आत्मनिर्भर बनाएं। सलाम नमस्ते की मुहिम हुनर टॉकीज भारत सरकार की मुहिम “वोकल फॉर लोकल” पर आधारित है। इस मुहिम में स्थानीय प्रतिभा को आपस में जोड़ कर स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं मीनाक्षी सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बतौर लेखिका उन्हें समाज में अलग-अलग वर्गों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। जिससे भविष्य में हम लोगों को लेखन के माध्यम से अपनी पहचान दिलाने में सहायता पहुंचा सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन