एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन द्वारा छात्र ओरियंटेशन कार्यक्रम ‘‘समागम’’ का आयोजन

Eros Times: एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन द्वारा नवप्रवेशित छात्रों कों नियमों, कक्षाओं, परिणाम आधारित शिक्षण, ऑनलाइन लर्निंग आदि की जानकारी प्रदान करने के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम ‘‘समागम’’ का आयोजन ई टू ब्लाक सभागार में किया गया। इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन अजित चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चॉसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के निदेशक प्रो अभिनाश कुमार ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा ‘‘ एमिटी ऑनलाइन कनेक्ट – ई मैगजीन’’ का अनावरण भी किया गया।

एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के चेयरमैन अजित चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी सदैव आपके सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध और आपकी सफलता और लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक, स्टाफ सहित हम सभी कार्यरत है। आपको शिक्षण का बेहतरीन अवसर प्राप्त हो रहा है इसलिए इसका लाभ उठाये और सफलता के नये मुकाम हासिल करें। इस कार्यक्रम देश विदेश के हजारों एमिटी के छात्र जुड़े है जो इस शिक्षण यात्रा में आपके साथी है। हम आपकों उद्योग विशेषज्ञों से नेटवर्क स्थापित करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन अवसर प्रदान करते है। इस अनिश्चित विश्व मे अपने कौशलों को विकसित करने, अपडेट करने व निखारने के लिए ऑनलाइन शिक्षण एक बेहतरीन माध्यम है जो आपको रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चॉसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि ओरियंटेशन कार्यक्रम ऑनलाइन के छात्रों को संकाय, परिसर और उनके सहयोगियों से परिचित होने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योकी ऑनलाइन मोड में वे प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का अनुभव नही कर सकते है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यूजीसी ने ऑनलाइन छात्रों को काफी शिक्षण सुविधाये प्रदान की है। एमिटी विश्वविद्यालय तकनीक रूप से उन्नत विश्वविद्यालय है महामारी के उपरंात भले ही ऑनलाइन शिक्षा आम हो गई है किंतु एमिटी विश्वविद्यालय उससे पूर्व कई वर्षो से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहा है। एमिटी में ऑनलाइन छात्र, नियमित छात्रों के रूप में सभी लाभ प्राप्त कर सकते है और एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन द्वारा छात्रों को मजबूत तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है जिससे उन्हे किसी भी सुविधा की कमी ना हो। डा शुक्ला ने कहा कि हम उद्योग की आवश्यकताओं को समझना और उन आवश्यकताओं को पाठयक्रम में परिवर्तित करना और छात्रों को शिक्षाशास्त्र और मूल्य संवर्धन कौशल विकास पढ़ाना आदि त्रिस्तरीय रणनीति में शामिल है।

एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के निदेशक प्रो अभिनाश कुमार ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि समागम का अर्थ एक साथ मिलकर सफलता के लक्ष्य को हासिल करना है। एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन द्वारा आपको अद्विितीय अवसर प्रदान किये जायेगे जिसमें आपको अनुभवी शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। प्रो कुमार ने सीखने के नए तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सीखने, मनोरंजन और सामुदायिक निर्माण का एक आदर्श मिश्रण होगा और छात्रों को अपने साथियों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

इस ओरियंटेशन कार्यक्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन की उपनिदेशक डा दिव्या बंसल ने ‘‘अकादमिक फिलॉस्फी – परिणाम आधारित समग्र शिक्षा’’ पर, डा विन्नी शर्मा ने ‘‘एलएमएस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में प्रभावी शिक्षण अधिगम’’ पर, डा विजया तलवार ने ‘‘छात्र आकाक्षांए और कैरियर प्रगति’’ पर डा प्रगति सहाय ने ‘‘एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली’’ पर, जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वर्तमान छात्रों सहित एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव व्यक्त कियें।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन