दो तारीख को मनेगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

करवा चौथ के कारण किया गया तिथि में परिवर्तन

Eros Times: नोएडा। एक नवम्बर को करवा चौथ होने के कारण इस बार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस एक के बजाय दो तारीख को मनाया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ललित कुमार ने दी। उन्होंने अपील की है कि गर्भवती दो तारीख को होने वाले पीएमएसएमए दिवस का लाभ उठाएं और प्रसव पूर्व जांच अवश्य कराएं।

उन्होंने बताया- इस संबंध में महाप्रबंधक मातृ स्वास्थ्य (एसपीएमयू/एनएचएम) डा. रवि प्रकाश दीक्षित ने पत्र जारी कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस की तिथि परिवर्तन के संबंध में निर्देश जारी किये हैं। पत्र में कहा गया है- एक नवम्बर को करवा चौथ होने के काऱण राज्य में अधिकतर बहुसंख्यक महिलाओं व्रत होगा। व्रत के कारण पीएमएसएमए क्लीनिक पर गर्भवती के कम आने संभावना है। गर्भवती की कठिनाइयों को देखते हुए इस बार इस दिवस को दो नवम्बर को किया जाए।

डा. ललित ने बताया- गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच के लिए हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को पीएमएसएमए दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रत्येक गर्भवती की पांच जांच- (ब्लड टेस्ट , ब्लड प्रेशर , यूरिन टेस्ट , हीमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड) की जाती है। इसके अलावा एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित कई अन्य जांच भी की जाती हैं। उन्होंने बताया- पहली जांच गर्भ ठहरने के आठ सप्ताह के अंदर, दूसरी जांच 14 से 26 सप्ताह के बीच, तीसरी जांच 28 से 34 सप्ताह के बीच और चौथी जांच 36 सप्ताह का समय पूरा होने पर कराने की सलाह दी जाती है। दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया है।  

जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य राजेन्द्र प्रसाद ने बताया इस विशेष दिवस पर उच्च जोखिम गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) वाली गर्भवती चिन्हित की जाती हैं। उन्होंने बताया 25 अक्टूबर को पीएमएसएमए दिवस पर 36 गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली (एचआरपी) चिन्हित की गयीं, जबकि अप्रैल 2023 से 25 अक्टूबर तक 2149 एचआरपी गर्भवती चिन्हित की गयीं

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन