मध्यप्रदेश में जनसंपर्क से लौट रहे विधायक की गाड़ी पर हमला: दो वाहनों के शीशे टूटे, आरोपी गिरफ्तार

Eros Times: ममध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 14 दिन का ही समय बचा है। इससे पहले प्रत्याशी मतदाताओं के बीच एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उम्मीदवार जनता के बीच पहुंच रहें है और समर्थन की मांग कर रहे है। इसी बीच प्रत्याशी पर हमले की खबर सामने आई है।

दरअसल, जनसंपर्क से लौट रहे चित्रकूट विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी की गाड़ी पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना पिंडरा और मझगवा गांव के बीच मिचकुरिन गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण कुछ ही पत्थर वाहन पर लगे। गाड़ी में बैठे लोगों की माने तो विधायक के बढ़ते जनाधार से परेशान राजनीतिक विरोधियों ने योजनाबद्ध तरीके से सुनसान जगह पर हमला किया। इस पूरे घटना की मझगवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

आरोपी गिरफ्तार

वहीं मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों पर पथराव करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप चौधरी पिता बिहारी चौधरी उम्र 21 निवासी बरेली जिला रायसेन अपने ट्रक क्रमांक UP 83 BT 7069 से इलाहाबाद से पाइप खालीकर वापस बरेली रायसेन जा रहा संदीप मझगवा अंतर्गत मिचकुरीन के पास शराब के नशे में आने जाने वाले वाहनों पर पत्थर फेंक रहा था। एक गाड़ी सड़क के नीचे उतर जाने और लोगो के एकत्र होने व भीड़ के द्वारा पीटे जाने के डर से जंगल में छिप रहा था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला