यूनेस्को ने ग्वालियर को दिया सिटी ऑफ म्यूजिक’ का दर्जा, सीएम शिवराज और सिंधिया ने दी शुभकामनाए

Eros Times: ग्वालियर/  संगीत नगर ग्वालियर को यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटी म्यूजिक का दर्जा दिया है। ग्वालियर वासियों सहित प्रदेश के लोगों के लिए यह गौरवान्वित करने वाला समाचार आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्राप्त हुआ है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि यूनेस्को से ग्वालियर को  सबसे बड़ा सम्मान मिलना बहुत गर्व की बात है। ग्वालियर ने जिस प्रतिबद्धता के साथ संगीत की विरासत को संजोया और समृद्ध किया है, उसकी गूंज दुनियाभर में सुनाई दे रही है। मेरी कामना है कि इस शहर की संगीत परंपरा और उसे लेकर लोगों का उत्साह और बढ़े, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इससे प्रेरणा मिलती रहे।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि केरल में कोझिकोड को यूनेस्को की ‘साहित्य का शहर’ और ग्वालियर को ‘संगीत का शहर’ के रूप में नामित किया गया है। यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में देश के दो शहरों का चयन किया था। क्रिएटिव सिटी में केरल के कोझिकोड़ की दावेदारी लिटरेचर सिटी की थी, वहीं ग्वालियर की दावेदारी संगीतधानी यानी म्यूजिक सिटी की रही। यूनेस्को ने ग्वालियर को क्रिएटिव सिटी म्यूजिक का दर्जा दे दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश खासकर ग्वालियर-वासियों के लिए एक गौरव भरा ऐतिहासिक पल। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ की मान्यता दी गई है। ग्वालियर की यह उपलब्धि विश्व पटल पर मध्य प्रदेश की एक नई पहचान स्थापित करेगी और विकास व रोज़गार के नये द्वार खोलेगी। सभी प्रदेश वासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की अनंत बधाई तथा स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को म्यूजिक सिटी घोषित किए जाने के बाद अब शहर की ब्रांडिंग की जाएगी। यूनेस्को की वेबसाइट पर दुनिया के हेरिटेज स्थानों को दिखाया जाता है। इसके अंतर्गत आर्ट, म्यूजिक, क्राफ्ट, लिटरेचर, फूड के फेमस शहरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा|म्यूजिक सिटी बनने पर इसमें ग्वालियर को भी शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिस्ट प्लानिंग में ग्वालियर शामिल किया जाएगा। दूसरे देशों के प्रतिनिधि जब हमारे देश में आएंगे तो उनके टूर प्लान में भी ग्वालियर को जोड़ा जा सकता है। इससे ग्वालियर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई देते हुए लिखा, मध्य प्रदेश के लिए आनंद एवं गौरव का अवसर…। आपको यह बताते हुए मुझे हर्ष के साथ गर्व हो रहा है कि यूनेस्को ने हमारे संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक की मान्यता दी है। ग्वालियर तथा प्रदेश को मिला यह सम्मान हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं प्राचीन कला जगत का सम्मान है। मध्यप्रदेश की समस्त जनता को हृदय से शुभकामनाएं।

सभी का सहयोग व प्रयासः कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि यूनेस्को की क्रियेटिव सिटीज नेटवर्क में म्यूजिक सिटी के रूप में ग्वालियर के शामिल होने पर सभी टीम को बधाई। मेरा मानना है कि सभी के सहयोग और प्रयास से यह सफलता मिली हैं। एक बार फिर ग्वालियर को बधाई। 

पूरे विश्व में मान बढ़ाः नीतू माथुर
म्यूजिक सिटी के रूप में ग्वालियर के शामिल होने से अब ग्वालियर के संगीत धरोहर की जानकारी पूरे विश्व को फिर मिलेगी, वैसे भी ग्वालियर संगीत का एक केन्द्र रहा है। यहां विश्वभर के संगीत प्रेमी ग्वालियर आयेंगे। स्मार्ट सिटी भी इसके लिये कुछ और उल्लेखनीय कार्य करेगी। ग्वालियर का इस उपलब्धि पर पूरे विश्व में मान बढ़ा हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला