भाजपा की सरकार में सीएम कौन होगा, यह पार्लियामेंट बोर्ड देखेगाः रविशंकर प्रसाद

Eros Times: ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा का बहुमत आने पर संसदीय बोर्ड ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन हो। प्रसाद ने कहा कि यह हमारी पार्टी की लोकतांत्रिक परम्परा है कि संसदीय बोर्ड ही इस मामले में तय करता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे लोकप्रिय नेता हैं, इससे इंकार नहीं है, लेकिन नेतृत्व का मामला पार्लियामेंट्री बोर्ड ही देखेगा। 

ग्वालियर में आज अपने प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हर मुददे पर बेबाक राय रखी। उन्होंने एक पत्रकार द्वारा दिल्ली के मामले पर पूछे गये सवाल पर कहा कि किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई मामला बनता है और गिरफतारी की नौबत आ जाये तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिये। यही लोकतंत्र की स्वस्थ्य परंपरा है । उन्होंने कहा कि उमा भारती जब मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री थी तब उन्होंने भी इस्तीफा दिया था।

रविशंकर प्रसाद ने इस बात से इंकार किया कि उमा भारती की पार्टी में उपेक्षा हो रही है, उन्होंने कहा कि वह  हमारी वरिष्ठ नेता हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं। 

भाजपा नेता ने कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को अवसरवादी गठबंधन बताया और कहा इंडिया गठबंधन कब बना, कब गायब हो गया । यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प की बात करते थे, अब विधानसभा चुनावों में भी एक नहीं हो पाये हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने देश प्रदेश में स्थायी और प्रामाणिक शासन दिया है। हम मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर लाये हैं। सडक, बिजली, पानी, एयरपोर्ट, आईटी हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार बेहतर है। जनता के प्रति हमने उत्तरदायित्व निभाये हैं और उत्तरदायी सरकार भी दी है। 
रविशंकर प्रसाद ने दोहराया कि भाजपा लगातार इन्हीं विकास व उपलब्धियों के सहारे पांचवी बार सरकार बनाने के लिये फिर चुनावी मैदान में है। हम स्थायी , सुशासन, राष्ट्रवाद के लिये संकल्प सहित सरकार देंगे। यह भाजपा का वायदा है।

प्रसाद ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के कार्यकाल में राममंदिर बन रहा है, सारी बाधाएं दूर की गई है, नही तो कांग्रेस तो हमेशा अडंगेबाजी ही करती रहती है। प्रसाद ने आतंकवाद की भी निंदा की उन्होंने कहा कि गाजा पटटी व इसराइल में   हमास के आतंकवाद की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। वहां पीडितों को मदद मिले , इसके लिये प्रधानमंत्री मोदी ने भी पहल की है। 

पूर्व कानून मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब सनातन के विरोध पर भी उतर आई है, वह अपने स्वार्थ के लिये किसी भी स्तर पर गिर सकती है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने तीन तलाक के कानून पर भी समर्थन नहीं किया अब उससे क्या उम्मीद करें। हम तो देश के लोगों को न्यायप्रिय शासन देने में विश्वास करते हैं। हमारे लिये देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, ब्रजकिशोर लोया, नीरज चौधरी, विनय जैन, विनोद शर्मा धनंजय गिरी, जितेन्द्र किरार ग्रामीण आदि भी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला