बीजेपी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या: घर से बाहर बुलाया और कर दी फायरिंग

Eros Times: मध्यप्रदेश /जबलपुर। मध्य प्रदेश से चुनावी गतिविधियों और आचार संहिता के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बीजेपी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोरखपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारे के पास चार आज्ञात बदमाशों ने संजू मिश्रा पर गोलियां चलाई है। गोली लगने के बाद घायल नेता के भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच बीजेपी नेता के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। 

घटना मंगलवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि रात में कुछ लोगों ने संजू मिश्रा को फोन कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वे बाहर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था लेकिन तड़के 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि गोली मारकर हत्या करने वाले चार लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक ने अस्पताल जाने के दौरान हमलावरों के नाम बताए थे। इस हत्याकांड के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बता दें कि संजू मिश्रा आरएसएस की ग्राहक पंचायत में सचिव भी थे। उनके भाई नरेश मिश्रा बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों बाद मतदान है। चुनावी गतिविधियों को लेकर प्रशासन अलर्ट होने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ गोली चलने से पुलिस के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला