Eros Times: लखनऊ में सीएम आवास के पास तब हड़कंप मच गया | जब बरहलगंज के एक शख्स का शव लेकर परिजन राजधानी पहुंच गए, | परिजनों के मुताबिक उनकी नाबालिग बच्ची को चाकू की नोंक पर दबंग ग्राम प्रधान के बेटे ने अगवा किया था, | केस वापसी का दबाव था, हत्या की धमकियां दी जा रही थीं.| आरोप है कि दशहरे के दिन दबंगों ने घर में घुसकर गौतम को मौत के घाट उतार दिया, गोरखपुर पुलिस के रवैये से आहत होकर | परिजन शव लेकर लखनऊ आ गए, इस आस के साथ कि सीएम से ही इंसाफ मिल सकेगा, हालांकि पुलिस ने लोहिया पथ पर पीड़ितों को रोक लिया, सभी को गौतमपल्ली थाने ले जाया गया, जहां से शव को वापस गोरखपुर भिजवा दिया पीएम और विधिक कार्यवाही के लिए|






