टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल के हुए दो मैच 

देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 2023 टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल के दो मैच  29-10-2023 को विनय मार्ग चाणक्य पुरी दिल्ली क्रिकेट ग्राउंड मे खेले गये।

Eros Times: पहला प्री क्वार्टर मैच No.18 रूकीज़ उत्तराखण्ड और फ्यूचर अकैडमी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए रूकीज़ उत्तराखण्ड ने निर्धारित 20 ओवर्स मे नितिन बिष्ट की 65 रन की बिस्फोटक पारी की बदौलत 214/9 रन बनाये। फ्यूचर अकैडमी विशाल लक्ष्य के दवाब मे बिखर कर 125 रन पर ऑल आउट हो गई। रूकीज़ उत्तराखण्ड ने 90 रन से बड़ी जीत हांसिल कर क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी। नितिन बिष्ट मैन ऑफ़ द मैच और सुशांत नेगी अपनी 54 रनों की आतिशी पारी की बदौलत फाइटर ऑफ़ द मैच बने। 

टूर्नामेंट के लिये काफ़ी अच्छा रहा। दर्शकों की अच्छी संख्या के साथ समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर तिलोमणि भट्ट और एडवोकेट जगदीश बिष्ट भी मैदान मे पहुँचे। उन्हें उपेन्द्र उनियाल ने पुष्पमाला और मोमेंटो से सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड के बिज़नेस मैन नवीन भट्ट और उत्तराखंड समाज के प्रमुख समाजसेवी हरीश भट्ट भी पहुँचे। उनका सम्मान फाउंडेशन के मंच से किया गया।इसी क्रम मे दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा भी उपस्थित थे। अध्यक्ष अर्जुन कंडारी ने उनको सम्मानित किया।  संदीप शर्मा उत्तराखण्ड समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उत्तराखण्ड समाज के एक और मशहूर बिज़नेस मैन बृजमोहन उप्रेती भी आज के अतिथि थे। उनका भी सम्मान फाउंडेशन के मंच से मुख्य संरक्षक मनवर सिंह असवाल ने पुष्पमाला और मोमेंटो दे कर किया।

प्री क्वार्टर फाइनल के आज का दूसरा मैच No. 19 भैड़गांव यादगार क्लब और जय माँ बूँगी देवी उत्तराखण्ड के बीच खेला गया। जय माँ बूंगी देवी की टीम ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए अपनी बहुत धीमी बल्लेबाज़ी के कारण केवल 116/9 रन बनाये। 117 रन का आसान लक्ष्य को भैड़गांव यादगार क्लब ने 3 विकेट खो कर आसानी से हांसिल कर मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया। अविनाश मैन ऑफ़ द मैच और ऋषि रावत फाइटर ऑफ़ द मैच घोषित किये गये। गौरव सैनानी के सदस्य अजीत सिंह नेगी ने दोनों को ट्रॉफी से सम्मानित किया।

इस टूर्नामेंट का आकर्षण उच्च स्तरीय कमेंटरी भी रही। दयाल सुंद्रियाल ने अपनी मंत्रमुग्ध कमेंटरी से दर्शकों का दिल जीता। साथ ही फाउंडेशन के सदस्य अर्जुन नेगी, जितेंद्र रावत, विक्रम नेगी, अशोक रावत, गणेश गोदियाल, नवल पोखरियाल इत्यादि सदस्य पूरे दिन व्यवस्था बनाने मे लगे रहे। राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अनिल रोथाण की नज़र पूरी व्यवस्था के साथ सभी सम्मानित अतिथियों के सम्मान को सुनिश्चित करने मे लगी रही।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन