सेक्टर 11 निवासियों द्वारा दो दिवसीय दीपावली मेला व डांडिया नाइट का आयोजन

Eros Times: नोएडा। सेक्टर 11 निवासियों द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय दीपावली मेला व डांडिया नाइट का आयोजन सेक्टर 11 के बारात घर में किया गया। जिसमें पहले दिन शुक्रवार को डॉक्टर कल्पना भूषण के म्यूजिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूली ड्रामा, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया। इसके साथी कॉमेडियन गुंजन सक्सेना ने लोगों को अपने हास्य से खूब गुदगुदाया।

मंच संचालन एंकर शिवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम सभी के लिए निशुल्क था। दीपावली मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स भी लगाए गए वही खानपान के लिए विशेष व्यवस्था की गई जिससे आने वाले लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ लजीज व्यंजन का लुफ्त भी मिल सके। कार्यक्रम के आयोजन मंडल पदाधिकारी अनुज गुप्ता ने बताया कि यह हमारा पहला प्रयास है कि हम अपने सेक्टर निवासियों के लिए एक दीपावली मेले का आयोजन कर रहे हैं यह दो दिवसीय मेला है जिसमें 28 अक्टूबर को डांडिया का आयोजन किया जाएगा साथ ही डांस कपल्स के लिए विशेष उपहार की व्यवस्था की गई है।

सौरभ डायमंड के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि हमारे द्वारा एक स्कीम चलाई जा रही है जिसमें ₹50,000 से ऊपर की ज्वेलरी खरीदने पर प्राइस दिए जाएंगे जिसमें पहला पुरस्कार होंडा की 350 सीसी की बाइक वही दूसरा पुरस्कार होंडा एक्टिवा व तीसरा आईफोन 15 दिया जाएगा इसी के साथ-साथ 10 अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे इसका ड्रॉ सौरभ डायमंड के आउटलेट सेक्टर 18 में 15 नवंबर को किया जाएगा।

सेक्टर 11 में इतने भव्य स्तर का यह पहला कार्यक्रम था जिसकी सभी सेक्टर वासियों व अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन समिति में प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, दिनेश कृष्णन, विपुल शर्मा, सतीश कुमार, सीताराम, राहुल द्विवेदी, कुंवर सिंह, महिपाल सिंह, गौरव शर्मा, संजय वर्मा, विनय मोहन गुप्ता, एससी अग्रवाल, रामचंद्र, सलीमुद्दीन, डॉक्टर कल्पना भूषण, शैलजा सक्सेना, रितु दुग्गल, रिचा गुप्ता, मंजू अग्रवाल, प्रमिला आर्या, नूतन पवार, कीर्ति गुप्ता आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी महेश गुप्ता, सौरव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मिलन सुमन, प्रदीप अग्रवाल, राजीव जैन और सौरव मित्तल थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 90 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान