महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अरविन्दर सिंह लवली ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस में आयोजित समारोह में अरविन्दर सिंह लवली व दीपक बाबरिया सहित सभी कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Eros Times: नई दिल्ली, महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रगोटत्सव की पूर्व संध्या पर दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह का आयोजन पार्टी के एससी/एसटी विभाग द्वारा किया गया। जिसमें भारी संख्या में दलित, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि व संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इस मौके पर दिल्ली के प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सर्वश्री जय किशन, मुकेश शर्मा, नसीब सिंह,  अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, सुरेन्द्र कमुर, मालाराम गंगवाल, हरनाम सिंह, एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार, शिवराम सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, सुभाष बिडलान, डीपी मौर्या, मुनीम चौधरी, भी मौजूद थे। मंच का संचालन राजकुमार इंदौरिया ने किया।

इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अरविंदर सिंह लवली व दीपक बाबरिया ने कहा कि आज भगवान महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण में लिखी बातों का अनुसरण सभी को हृदय के अंतःकरण से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो समाज में हो रही बुराईयों व कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।

लवली व बाबरिया ने आरोप लगाया कि मौजूदा केन्द्र की भाजपा सरकार न केवल दलितों के खिलाफ है बल्कि समय मिलते ही आरक्षण को चुनौती देने का काम भी करते है। उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में है और सरकार तानाशाही कर रही है जिसके चलते दलित समाज गुस्से में है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों को सम्मान दिया है। उन्हांने कहा कि कांग्रेस ने जब भी मौका मिला है दलित समाज के उत्थान के लिए सरकारी योजनाऐं बनाई है वहीं दूसरी ओर भाजपा इनसे झूठी सहानूभूति व्यक्त करके इनकी भावनाओं से खिलवाड़ करती रही है।

अरविन्दर सिंह लवली व जय किशन लाल किले पर आयोजित भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रगोटत्सव समारोह में भी शामिल होंगे।

दलित नेता जय किशन, अमरीश गौतम वीर सिंह धींगान, सुरेन्द्र kumarकमुर, मालाराम गंगवाल, हरनाम सिंह, संजय नीरज ने संयुक्त रुप से कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसा दल है जिसने हमेशा दलितों को सम्मान दिया है और राजनैतिक भागीदारी दी है। सभी दलित नेताओं ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वो दलित समाज को सिर्फ वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल करते है और उनकी भलाई के लिए कोई काम नही करते। सभी ने समाज से अपील की कि वो भविष्य में एकजुट होकर कांग्रेस का साथ थे।

 मुकेश शर्मा ने इस मौके पर खासतौर पर बाल्मीकि समाज का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के पिछडेपन को दूर करने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जरुरी है। उन्होंने कहा कि जब तक बाल्मीकि समाज के बच्चे पढ़ लिखकर उच्च सरकारी सेवाओं में नही जाऐंगे जब तक उन्हें पूरी तरह हिस्सेदारी नही मिलेगी। शर्मा ने दलित समाज के लोगों को आव्हान किया कि वो अत्याचार व अन्याय के खिलाफ खड़े हो जाऐं।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला