आम आदमी पार्टी,भाजपा और बीएसपी के बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

आम आदमी पार्टी, भाजपा और बीएसपी के बड़ी संख्या में नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा – अरविन्दर सिंह लवली ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

Eros Times: नई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी आम और भाजपा के सैंकड़ो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

प्रदेश अध्यक्ष लवली ने त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव लड़े उम्मीदवार व सफाई कर्मचारी आयोग के चैयरमैन रहे आम आदमी पार्टी के नेता हरनाम सिंह, दिल्ली कैंट विधानसभा से चुनाव लड़े संदीप तंवर, करावल नगर विधानसभा से दिल्ली सरकार में आंगनबाड़ी विभाग की देखरेख करने वाली आम आदमी पार्टी की रुपाली शर्मा, बीएसपी के शिव कुमार चौहान और करावल नगर से चुनाव लड़े वीर पाल सूर्यवंशी, आम आदमी पार्टी के नेता दया राम गुप्ता, करोल बाग से भाजपा की श्रीमती अर्चना राय, आम आदमी पार्टी के राजौरी गार्डन विधानसभा से सुमन मिश्रा, मादीपुर विधानसभा से सुभाष बिड़लान और अशोक चौधरी, लक्ष्मी नगर विधानसभा के रंजीत सिंह लुहेरा, अभिषेक सांगवान, डा0 समसुद्दीन, रणवीर सिंह, कृष्णा नगर विधानसभा से जगतपति सहगल, गगनदीप, हितेष मेहता, रवि तलवार, विजय गंगाहेरी, पवन किशोर, अश्विनी बिड़लान और राम कुमार कांगड़ा आदि का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। लवली ने सभी नेताओं को कांग्रेस पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि कांग्रेस का परिवार लगातार बढ़ रहा है। हरनाम सिंह और संदीप तंवर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में श्री अजय माकन जी व अरविन्दर सिंह लवली जी से मुलाकात की। इस मौके पर कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाता सम्मेलन में अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक हसन अहमद, निगम में कांग्रेस दल के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, ब्रहम यादव, जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू, पूर्व निगम पार्षद सतपाल सेठी भी मौजूद थे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि इतनी तेजी से भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में शामिल होने से साफ हो गया है कि लोगों का कांग्रेस में विश्वास बढ रहा है। लोग कांग्रेस की विचार धारा और राहुल गांधी की बढ़ती विश्वसनियता और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई से प्रेरित होकर  लागातार कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले कांग्रेस की ओर देख है और कांग्रेस के 15 वर्ष के काम को याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को मेट्रो कांग्रेस की देन है, जिस पर दिल्ली और एनसीआर आवागमन के लिए पूरी तरह निर्भर है।

लवली ने कहा कि बवाना और तिलक नगर की प्रतिज्ञा रैली में आम जनता की भारी संख्या में मौजूदगी ने साबित कर दिया है कि दिल्ली वाले भाजपा से ऊब चुके है, लोग दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस को लाना चाहते है। उन्होंने कहा कि हम किसी एक संसदीय क्षेत्र नही बल्कि सभी सातों संसदीय क्षेत्रों को मजबूत करने की मुहिम में लगे है।
मुख्य संवाददाता,

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला