भाजपा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी है- जै किशन साहू

गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत प्रान्तीय सचिव खेदन यादव जी का भव्य स्वागत किया ।

Eros Times: स्वागत समारोह का शुभारंभ समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव जी और उनके साथियों के स्वागत गीत से हुआ। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि खेदन जी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। और उन्होंने कहा कि यह संघर्ष का दौर है आज मुल्क खतरे में है।उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । जरूरत है आज संघर्ष कर इस देश की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की ।

विधायक जै किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी है। उसे देश का गरीब नहीं दिख रहा है। वह गरीब के मुंह से निवाले और हाथ से काम छिनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के रास्ते पर चलकर देश से गरीब विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।

अपने स्वागत से अभिभूत नवमनोनीत प्रान्तीय सचिव खेदन यादव ने कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करूंगा और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा।उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता सम्मान प्राप्त करने के लिए ही राजनीति करता है, पार्टी ने सम्मान दिया है अच्छा लग रहा है लेकिन सच यह है कि यह स्वागत कराने का समय नहीं बल्कि यह संघर्ष करने का समय है। उन्होंने 

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए और नौजवानो को ललकारते हुए कहा कि आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है,देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं । उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि देश का नौजवान मोदी और योगी सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास है । भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है ।उनकी जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छिनने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार किसी की नहीं है । यह सरकार ने अगड़े की है न पिछड़े की है, न हिन्दू की है न मुसलमान की है । यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है जो राष्ट्र की सम्पत्तियों को कौड़ी के दाम बेचकर उनकी और अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं । आज देश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है , गरीबों के चुल्हे की आंच धीमी पड़ गयी हैं मगर यह सरकार केवल पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त हैं ।

इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव,राधेश्याम यादव, फेंकूं यादव गांधी,रविन्द्र प्रताप यादव, रामौतार शर्मा, आत्मा यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, राजेंद्र यादव,राजेश कुमार यादव, रीता विश्वकर्मा,गोवर्धन यादव, कमलेश यादव,डॉ समीर सिंह,चन्द्रबली यादव, कंचन रावत, रीना यादव,शिवपूजन यादव पांचू, देवेन्द्र यादव, टिंकू यादव, आलोक कुमार,रणजीत यादव,गोपाल यादव,विजय शंकर यादव, विन्ध्याचल यादव, भगवान यादव, पंकज यादव शिवकुमार यादव, नरसिंह यादव, नन्दलाल, अम्बिका यादव, आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला