दुर्गा पूजा समिति ने निकाला भव्य झांकी, जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

Eros Times: गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के बद्धुपुर में श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में निकाली गई भव्य झांकी और हजारों भक्तजनों के लिए किया गया भंडारे का आयोजन इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विधायक बेदी राम को किया गया सम्मानित दुर्गा पूजा समिति के द्वारा संगीत गायन भव्य आरती और माता रानी के पूजन के लिए क्षेत्रीय जनों के लिए समुचित व्यवस्था किया गया था।श्री दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किया गया सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम ने कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए मां दुर्गा की आरती और मौजूद सभी माताएं और बहनों का आशीर्वाद प्राप्त कर कहा कि नवरात्र में 9 दिन तक नौ रूप में माता रानी का पूजन किया जाता है

लेकिन लक्ष्मी रूप में हमारे घरों में हमारी माताएं बहने भी है हमें चाहिए कि हम उनका भी सम्मान करें इस पावन दिन में इस श्री दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा माता रानी के प्रांगण में हम सभी का सम्मान बहुत ही सौभाग्य की बात है। यह दुर्गा पूजा समिति लगभग 35 वर्ष से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रही है यह जानकारी देते हुए दुर्गा पूजा पंडाल के संस्थापक मुरलीधर वर्मा द्वारा इसकी दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया और उन्होंने बताया कि इस पूजा में लगभग 2000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की

भी व्यवस्था की जाती है और भजन कीर्तन के लिए अन्य प्रदेशों से कलाकार मंगाए जाते हैं इस मौके पर सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जखनिया विधायक बेदी राम, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अवधेस राजभर मंडल अध्यक्ष मनु राजभर भाजपा युवा नेता विवेकानंद पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल राजभर भाजपा नेता संकटा प्रसाद मिश्रा प्रधान संघ जिला महामंत्री विनोद गुप्ता ठेकेदार अरविंद यादव एडवोकेट चंदन तिवारी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधियों का भी कमेटी के द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष आकाश राजभर और व्यवस्थापक राजकुमार वर्मा ,गुड्डू राजभर ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं और सम्मानित जनों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर अतुल सिंह, हरिकेश यादव, आलोक वर्मा ,नवीन राजभर, विकास राजभर, हरिकेश यादव सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान किया।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित