सीएम ने कहा, ‘‘मैं आपके बेटे और भाई की तरह आपकी समस्याओं का समाधान करने कोशिश करता हूं

रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं आपके बेटे और भाई की तरह आपकी समस्याओं का समाधान करने कोशिश करता हूं

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लालकिला के पास आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल होकर मंचन का उठाया लुत्फ

भगवान श्रीराम हमारे लिए आदर्श हैं, हमें उनके जीवन और आदर्श से बहुत कुछ सीखना है

रामराज्य तो बहुत ऊंची चीज है, लेकिन हम भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीखकर जो कुछ भी कर सकते हैं, वो कर रहे हैं

हमारी कोशिश है कि दिल्ली में हर तबके को मुफ्त व 24 घंटे बिजली, शानदार शिक्षा और इलाज मिलना चाहिए

हम लोग 24 घंटे काम करते हैं, फिर भी कई बार कमी रह जाती है, अगर कोई कमी रह जाए तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं

Eros Times: अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी पर लालकिला के पास स्थित मैदान में आयोजित भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने रामलीला मंचन का लुत्फ लिया और तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण का प्रतिकात्मक वध किया। सीएम ने दशहरा पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि मैं आपके बेटे और भाई की तरह आपकी सभी समस्याओं का समाधान करने पूरी कोशिश करता हूं। भगवान श्रीराम हमारे लिए आदर्श हैं, हमें उनके जीवन और आदर्श से बहुत कुछ सीखना है। उन्होंने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म में रामराज्य की परिकल्पना की गई है। रामराज्य तो बहुत ऊंची चीज है, लेकिन हम भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीखकर जो कुछ भी कर सकते हैं, वो कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि दिल्ली में कोई भूखा न रहे, हर तबके को मुफ्त और 24 घंटे बिजली, शानदार शिक्षा और इलाज मिलना चाहिए।

इससे पहले रामलीला आयोजन कमेटी ने भगवान गणेश जी का प्रतीक चिन्ह, गदा और शॉल देकर सीएम अरविंद केजरीवाल का स्वागत किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जय श्रीराम का नारा देते हुए दिल्ली और देशवासियों को दशहरा, दीपावली और छठ समेत सभी पर्वों की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान सभी के घर में खूब सुख-शांति और धन दें और सभी को स्वस्थ्य रखें। हमें भगवान श्रीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान राम का अगले दिन सुबह राज्याभिषेक होने वाला था, उससे पहले शाम को उनके पिता दशरथ भगवान राम को अपने कक्ष में बुलाते हैं। वहीं माता कैकेई भी बैठी थीं। माता कैकेई ने राजा दशरथ से वचन मांगा है कि भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास दिया जाए। महाराज दशरथ दुख में बहुत ही गमगीन हैं। उन्होंने भगवान राम को 14 वर्ष के वनवास पर जाने के लिए कहा। अयोध्या की जनता भगवान राम को बहुत प्यार करती थी। अगर भगवान राम वनवास जाने से मना कर देते और कहते कि मैं कल राजा बनूंगा तो सारी जनता भगवान राम का साथ देती। लेकिन भगवान राम ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने खुशी-खुशी मुस्कुराते हुए अपने पिता को कहा कि आप दुखी मत हों। माता कैकेई ने जो वचन मांगा है, उसे मैं पूरा करूंगा और भगवान राम मुस्कुराते हुए वनवास के लिए चले गए। ऐसे हमारे भगवान राम थे। वो बिल्कुल निःस्वार्थ और अपने पिता की आज्ञा मानने वाले थे। आज के जमाने में अगर कोई पिता अपने बेटे को ऐसा करने के लिए कहे तो कोई नहीं करने वाला है। इसलिए भगवान श्रीराम हमारे लिए आदर्श हैं। हमें उनके जीवन-आदर्श से बहुत कुछ सीखना है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म में रामराज्य की परिकल्पना की गई है। रामराज्य तो बहुत ही ऊंची चीज है। लेकिन भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीखकर हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वो हम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि दिल्ली के अंदर कोई भूखा नहीं सोना चाहिए। दिल्ली के अंदर गरीब-अमीर सभी को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। ये हमारा संकल्प है और इस तरफ हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के अंदर अगर कोई बीमार हो तो उसको अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए। अगर वो सरकारी अस्पताल में जाए तो वहां भी अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए। ऐसी हमारी कोशिश रहती है। दिल्ली के अंदर अगर कोई गरीब भी है तो उसको भी बिजली मिलनी चाहिए। दिल्ली में सबको मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, ऐसी हमारी कोशिश है। भगवान श्रीराम से प्रेरणा लेकर हम लोग कोशिश कर रहे हैं। मैं दिल्लीवालों के बेटे, छोटे भाई की तरह आपकी समस्याओं का समाधान करने की हमेशा कोशिश करता रहता हूं। हम लोग 24 घंटे काम करते रहते हैं, फिर भी कई बार कमी रह जाती है। अगर मेरे से कोई कमी रह जाए तो इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि सभी देशवासी खुश रहें, हमारा देश खूब तरक्की करे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला