सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया ‘डांडिया फेस्टिवल’ का आयोजन

पर्यटन मंत्री आतिशी ने दिल्ली टूरिज्म द्वारा आयोजित डांडिया फेस्टिवल का उद्घाटन किया

डांडिया फेस्टिवल में प्रसिद्ध गायकों के धुनों पर रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में झूम उठे लोग

लोग अपने परिवार के साथ इस उत्सव का आनंद लेने ज़रूर आए और अपने साथ सुखद यादगार अनुभव लेकर जाए-पर्यटन

नवरात्रि के पावन समय में डांडिया-गरबा का आयोजन सदियों से चली आ रही भारतीय परंपरा का हिस्सा, ‘डांडिया महोत्सव’ जैसे आयोजनों के साथ इस संस्कृति को सहेज रही केजरीवाल सरकार

त्यौहार सभी को साथ लाने का काम करते है, इस दिशा में ये डांडिया फेस्टिवल भी भारतीय साझी संस्कृति और एकता का परिचायक

21 अक्टूबर से शुरू दो दिवसीय डांडिया फेस्टिवल में एंट्री होगी फ्री, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया-गरबा खेलने के साथ शानदार आर्टिस्ट्स परफॉरमेंस का लुत्फ़ उठा सकेंगे लोग

डांडिया खेलने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में आकर्षक इनाम भी जीत सकेंगे लोग,

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और उत्सवों के आयोजन के साथ राजधानी के लोगों को इनका लुत्फ़ उठाने की श्रृंखला में ‘डांडिया फेस्टिवल’ का आयोजन करवा रही है| मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय डांडिया फेस्टिवल में लोग डांडिया-गरबा खेलने के साथ-साथ प्रसिद्ध आर्टिस्टों के शानदार परफॉरमेंस सहित लजीज भारतीय व्यंजनों का भी आनन्द ले सकेंगे| शनिवार को दिल्ली की पर्यटन मंत्री आतिशी ने इसका उद्घाटन किया| 

उत्सव में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायकों और डीजे परफ़ॉर्मेंस की पर लोग थिरकते नज़र आये। पारंपरिक रंग-बिरंगी पोशाक में डांडिया संगीत की धुनों पर लोग झूम उठे।

डांडिया फेस्टिवल के उद्घाटन के मौक़े पर पर्यटन मंत्री आतिशी ने कहा, “नवरात्रि के पावन समय में डांडिया-गरबा का आयोजन सदियों से चली आ रही भारतीय परंपरा का हिस्सा है। और ‘डांडिया महोत्सव’ जैसे आयोजनों के साथ केजरीवाल सरकार इस संस्कृति को सहेजने का काम कर रही है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार भारत की समृद्ध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से इस तरह के आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि त्यौहार सभी को साथ लाने का काम करते है। इस दिशा में ये डांडिया फेस्टिवल भी इसी साझी संस्कृति और एकता का परिचायक है।

फेस्टिवल के बारे में बताते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि नवरात्रि का समय साल के सबसे पावन समय में शामिल होता है। इस समय पूरा वातावरण सुखद और भक्तिमय होता है। ऐसे में डांडिया फेस्टिवल जैसे आयोजन रोज़मर्रा की भाग-दौड़ भारी ज़िंदगी के बीच लोगों की परिवार के साथ उसका लुत्फ़ उठाने का मौक़ा देते है।

उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ संस्कृतियों से परिचित कराने का मौक़ा भी है।ऐसे में  लोग अपने परिवार के साथ इस त्योहार का मजा लेने जरूर आएं और उनके साथ सुखद अनुभव लें।

दो दिवसीय डांडिया फेस्टिवल में एंट्री होगी फ्री, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया-गरबा खेलने के साथ शानदार आर्टिस्ट्स परफॉरमेंस का लुत्फ़ उठा सकेंगे लोग

बता दे कि 21 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलने वाला  ‘डांडिया फेस्टिवल’ केजरीवाल सरकार के उन कई पहलों का हिस्सा है जिसके माध्यम से सरकार दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है|  इस आयोजन में लोग शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक डांडिया-गरबा खेलने के साथ शानदार आर्टिस्ट्स परफॉरमेंस का लुत्फ़ उठा सकेंगे। डांडिया फेस्टिवल के लिए किसी प्रकार का एंट्री शुल्क नहीं होगा व लोग यहाँ मेजर ध्यान चंद स्टेडियम के गेट नंबर 3 व 5 से फ्री एंट्री कर सकेंगे| 

लोगों के मनोरंजन के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा डांडिया फेस्टिवल में प्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति का भी आयोजन करवाया जायेगा| इसमें 21 अक्टूबर को प्रसिद्ध गायिका सोनाली बहुगुणा व डीजे बरखा कौल द्वारा बजाई गई धुनों ने समाँ बांधी तो कल 22 अक्टूबर, 2023 को उत्सव का मुख्य आकर्षण डीजे बरखा कौल एवं सुप्रसिद्ध गायिका हर्षदीप कौर की संगीतमय प्रस्तुति रहेंगी।

डांडिया खेलने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में आकर्षक इनाम भी जीत सकेंगे लोग

इस आयोजन में डांडिया-गरबा खेलने के साथ-साथ लोग कई श्रेणी में प्रतियोगितों में आकर्षक इनाम भी जीत सकेंगे। इसमें बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल, बेस्ट ड्रेस्ड मेल, बेस्ट ड्रेस्ड किड व बेस्ट ड्रेस्ड जोड़ी शामिल होगी। साथ ही लकी ड्रा भी होगा जिसके माध्यम से लोग आकर्षक इनाम जीत सकेंगे। 

डांडिया फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण

-डांडिया-गरबा खेलने का मौक़ा

-प्रसिद्ध बॉलीवुड गायकों की प्रस्तुति 

-स्वादिष्ट खाना

-आकर्षक इनाम जीतने का मौक़ा

-फ्री एंट्री 

-डीजे परफॉरमेंस

-पारंपरिक ड्रेसों की ख़रीददारी के लिए स्टॉल

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन