मैक्स फैशन ने पेश किया नया फेस्टिव कलेक्शन

Eros Times: नई दिल्ली भारत के सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा फैशन ब्रांड मैक्स ने पिछले दिनों नए ‘मैक्स फेस्टिव कलेक्शन’ की प्रस्तुति की घोषणा की। दुबई आधारित अंतरराष्ट्रीय रिटेल श्रृंखला दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए मात्र 199 रुपये से शुरू होने वाला स्टाइलिश संग्रह पेश करते हुए नए रुझानों के मार्ग को प्रशस्त करती है। इस आयोजन को स्टाइल के साथ मनाते हुए अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने उत्कृष्ट नवीनतम सेलेस्टियल पॉप और ग्लैम संग्रह का अनावरण किया।

इस अवसर पर लैंडमार्क ग्रुप-मैक्स फैशन में वाइस प्रेसीडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग पल्लवी पांडे ने कहा, ‘त्योहारी सीजन चरम पर आने के साथ मैक्स का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले फैशन को सभी के लिए सुलभ बनाना है। इस त्योहारी सीजन में हम अपने ग्राहकों के साथ ‘अधिकतम शैली, न्यूनतम कीमत’ के आधार पर उत्सव की भावना जगाने के लिए रोमांचित हैं। इस वर्ष हमें उत्सव के आकर्षण बिन्दु के रूप में अपनी नवीनतम कलेक्शन ‘सेलेस्टियल पॉप’ और ‘फेस्टिव ग्लैम’ का अनावरण करते हुए खुशी हो रही है। हम गर्व से दिल्ली—एनसीआर में इन संग्रहों को लॉन्च करते हुए बहुत उत्साहित हैं। साथ ही हम उत्तर भारत में अपने रिटेल दायरे का विस्तार करने के लिए भी तत्पर और उत्सुक हैं। हमारा ब्रांड भविष्य में खोले जाने वाले पांच नए स्टोर के साथ उत्तर भारत में विकास को गति देना चाहता है, जिससे साल के अंत तक हमारे 90 से अधिक स्टोर हो जाएंगे।’

वहीं, अमायरा दस्तूर ने उत्सव कलेक्शन की एक लुक बुक का अनावरण और नए उत्सवी परिधान पहने पुतलों का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा, ‘स्टोर पर उपलब्ध एक्सेसरीज और फुटवियर विकल्पों की श्रृंखला के साथ लोग अब अपने उत्सव के पहनावे को सम्पूर्ण बनाएं। स्टेटमेंट ज्वेलरी से लेकर आरामदायक फुटवियर तक मैक्स फैशन में वह सब कुछ है, जो आपके लुक को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है।’

मैक्स फैशन इंडिया के जीएम-रिटेल ऑपरेशन शैलेन्द्र नाथ ने कहा, ‘कुछ वर्षों में मैक्स फैशन ने खुद को उद्योग में एक भरोसेमंद लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। हम फैशन को समावेशी बनाने और सभी के लिए सुखद अनुभव उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं। हमारी विस्तार योजनाएं और अधिक समुदायों के लिए वहनीय स्टाइल लाने और व्यक्तिगत स्तर पर अपने ग्राहकों से जुड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।’

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला