दो दिवसीय ‘द चैंपियंस लीग 2023’ के ग्रैंड फिनाले का हुआ सफल आयोजन

चैंपियंस लीग 2023 ने दो दिनों के दौरान जीतने वाले चैंपियंस को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने के अलावा 15 लाख की स्पॉन्सरशिप वितरित की ।

Eros Times: नोएडा एजुकेशनल टेक्नोलॉजी की लीडिंग कंपनी ‘द बिग लीग ने 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘द चैंपियंस लीग 2023’ के ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन किया। इस लीग में देशभर से 100 से अधिक चैंपियन स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। चैंपियंस लीग 2023 के दो दिनों के दौरान योग्य छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट के अलावा 15 लाख की स्पॉन्सरशिप वितरित की गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें एयरपॉड्स, वाच, स्पीकर, किंडल, टैबलेट, पोलेरॉइड कैमरा और बहुत कुछ शामिल थे। चैंपियंस लीग 2023 अभी आधिकारिक तौर पर खत्म नहीं हुई है। प्रथम स्थान पर रहने वाले सभी विजेताओं को कंपनी के खर्चे पर गोवा घूमने का मौका मिलेगा, जहां उनकी उपलब्धियों का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा।

चैंपियंस लीग 2023 के हेड करण साहनी ने कहा, चैंपियंस लीग आयोजकों की ओर से, मैं सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। इस आयोजन ने शिक्षा, प्रतिस्पर्धा और चैंपियंस की भावना की शक्ति का उदाहरण दिया है। हमने मिलकर जो हासिल किया है, उस पर हमें बेहद गर्व है, और भविष्य के चैंपियनों को तैयार करने और भारत में एजुकेशन और कम्पटीशन  की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारा मिशन जारी रहेगा।

द बिग लीग और एडमिटकार्ड के फाउंडर पीयूष भारतीय ने कहा, ‘चैंपियंस लीग 2023 के जरिए छात्रों को एक नया अनुभव मिला, जिससे उन्हें खुद को चुनौती देने के लिए एक मंच, अपना टैलेंट दिखाने और एक हेल्दी कम्पटीशन को अपनाने का मौका मिला। इस लीग के जरिए उन्हें व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने, जरूरी स्किल्स सीखने और असीमित अवसरों को पाने में मदद मिल सकी। मैं ‘द बिगलीग’ और ‘एडमिटकार्ड’ टीम और खासकर इस आयोजन को एक शानदार जीत बनाने के लिए विशेष रूप से रचित और प्रियंका का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिनके अटूट समर्थन और प्रयास की बदौलत प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो सका।

सितंबर महीने में ‘द चैंपियंस लीग 2023’  के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। देशभर के टॉप 600 स्कूलों के 3,500 से अधिक प्रतिभागियों ने चैंपियंस के इस भव्य उत्सव में हिस्सा लिया।

चैंपियंस लीग के ग्रैंड फिनाले में प्रोमेथियस स्कूल के फाउंडर चेयरपर्सन मुकेश शर्मा, एड-टेक वर्ल्ड के फेमस इंवेस्टर और एडवाइजर धीरज भाटिया, सनस्टोन एडुवर्सिटी के को-फाउंडर  & सीईओ आशीष मुंजाल और फेमस डीजे सहित कई हस्तियां शामिल रही। डीजे सुखबीर ने कार्यक्रम के बाद समारोह के दौरान सभी को अपनी धुनों पर नाचने पर मजबूर कर दिया, जिससे इस कार्यक्रम का आनंद बढ़ गया। इस दो दिवसीय असाधारण कार्यक्रम में 9 अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ और सभी के परिणाम उल्लेखनीय थे।

‘रिसर्च पेपर’ कैटोगरी में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के सिमरिन बहरे ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। ‘बुक राइटिंग’ प्रतियोगिता में शिक्षांतर सीनियर सेकेंडरी, गुड़गांव की प्रिशा सिंह प्रथम पुरस्कार विजेता के रूप में उभरीं। ‘डिबेटिंग’ कैटोगरी में पाथवेज वर्ल्ड स्कूल के सिद्धार्थ मानकतला ने जूनियर वर्ग में बढ़िया प्रदर्शन किया, जबकि हेरिटेज इंटरनेशनल एक्सपेरिएंशियल स्कूल के शिवांश गुप्ता ने सीनियर कैटोगरी में कमाल का प्रदर्शन किया और दोनों को 1,00,000 रुपये की टीबीएल स्पॉन्सरशिप से सम्मानित किया गया।

बाल भारती स्कूल की अहाना गोयल ‘स्क्रैबल’ प्रतियोगिता में चैंपियन रहीं और ‘डांस’ केटेगरी में केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल का ग्रुप और केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की अंशिका गुप्ता अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे। इसके अलावा, एमिटी इंटरनेशनल, साकेत ने ‘बी-प्लान’ कम्पटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और इन्हें 1,00,000 का पुरस्कार और टीम के सदस्यों को 3,00,000 रुपये की टीबीएल स्पॉन्सरशिप दी गई। टीसीएल एमयूएन (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) में बेस्ट मुनेर के रूप में रेयान इंटरनेशनल, नोएडा के रिशांक मेहरोत्रा थे, जिन्हें 1,00,000 टीबीएल स्पॉन्सरशिप और 40,000 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘चेस’ कम्पटीशन में जूनियर, मिडिल और सीनियर कैटेगरी में असाधारण प्रतिभाएं देखी गईं। सेंट अलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दिव्यांश, शिव नादर नोएडा के अंगद राज खन्ना और एमिटी इंटरनेशनल के अर्नव धमीजा अपने-अपने वर्ग में चैंपियन बनकर उभरे।

चैंपियंस लीग 2023 गर्व से अपने सभी हिस्सा लेने वालों को सम्मान करता है, जिनके बिना यह उल्लेखनीय आयोजन संभव नहीं है। प्रोमेथियस स्कूल ने वेन्यू पार्टनर के रूप में काम किया, जबकि डेली हंट मीडिया पार्टनर था और नॉइज़ गैजेट पार्टनर था। इस आयोजन को प्रतियोगिता साझेदारों काबिलकिड्स, क्रिप्टोकरेंसी, थिंक स्टार्टअप, दिल्ली स्क्रैबल एसोसिएशन, आईएसडीएस, एडमिट कार्ड और आउटरीच साझेदारों जैसे लॉडेस्टार करियर गाइडेंस, ट्राइब्स फॉर गुड, यूगामी से भी पर्याप्त समर्थन मिला। 

द बिग लीग के बारे में- द बिग लीग भारत के नोएडा में स्थित एक प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 2018 में को-फाउंडर पीयूष भारतीय और रचित अग्रवाल ने की थी, जिसमें प्रियंका भार्गव हेड ऑफ काउंसलिंग थीं। द बिग लीग का मिशन छात्रों को सशक्त बनाना, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करना, उनके व्यक्तित्व को उभारना और उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए उनमें कौशल क्षमता को बढ़ावा देना है। ब्रांड का दूरदर्शी लक्ष्य दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में एक अग्रणी संसाधन बनना और छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है। 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला