आरटीई के तहत चयनित बच्चों का 7 दिन में दाखिला करवाने का आश्वासन देकर पंचायत समाप्त

Eros Times: नोएडा किसान एकता संघ के सदस्यों ने राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह के नेतृत्व में  सेक्टर 21 स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल पर स्कूल द्वारा आरटीई के तहत चयनित बच्चों के दाखिले ना लेने के विरोध में अभिभावकों के साथ स्कूल पर महापंचायत की और नगर मजिस्ट्रेट को 10 मांगो का मांग पत्र सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने पूरे नोएडा के चयनित बच्चों का 7 दिन में दाखिला करवाने का आश्वासन देकर पंचायत समाप्त करवाई।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया की बाल भारती पब्लिक स्कूल के द्वारा इस वर्ष आरटीई के तहत स्कूल में 46 बच्चों का चयन हुआ था जिसमे केवल 3 बच्चों का ही दाखिला स्कूल ने लिया। इस तरह पूरे जिले में विभाग के साथ मिलकर कुछ स्कूल धांधलेबाजी करते आ रहे हैं। पिछले दो वर्षो से सिर्फ 20-30 प्रतिशत चयनित बच्चों के दाखिले ही स्कूल ने लिए हैं जबकि बीएसए 80 प्रतिशत का गलत आंकड़ा शासन में भेजकर प्रदेश भर में वाहवाही लूटने का काम करती हैं। यह शर्मनाक है और जिले को कलंकित करने का काम किया है।

मीडिया प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया की कितना दुखद है विकलांग, ऑटो ड्राइवर, कुक जैसे अभिभावक पिछले छह माह से इन दोषी अधिकारियों और स्कूल के चक्कर काट रहे हैं। एडीएम के द्वारा मान्यता निरस्त की कार्यवाही की चेतावनी से भी स्कूल ने दाखिला लेने से इंकार कर दिया। ऐसे शिक्षा माफियाओं की मान्यता निरस्त होनी चाहिए। अगर एक सप्ताह में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो स्कूल पर अभिभावकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर बबली कसना, वंदना चौधरी, ललित अवाना, अर्जुन प्रजापति, कमल यादव, साधु मकवाना, बाबू प्रधान, तनवीर हसन, शशि अंबावाता, ओमवीर नागर, सतीश कनारसी, पप्पू प्रधान देवेंद्र अवाना, देवेंद्र गुर्जर, बलराज, सुमित अंबावता, पप्पे नागर, अरविंद सेक्रेटरी, डॉ जाफर, प्रमोद हूण, योगेश शर्मा, शिवम शर्मा, कैलाश शर्मा,सतीश पंडित, प्रिन्स पंडित,हर्ष पंडित, आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान