भूमाफियाओं द्वारा फर्जी दस्तावेज से मठ मंदिरों पर कब्जे का आरोप

Eros Times: दिल्ली अखिल भारतीय निर्वाणी अनि अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि के पक्षकार रहे महंत धर्म दास महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि हमारे गुरु भाई दिवंगत राम जी दास उर्फ रसायनी बाबा का स्थान/मंदिर प्राचीन योग शक्ति पीठ मंदिर मेहरौली, दिल्ली पर परमार्थ निकेतन रिषीकेश के चिदानंद मुनि अपने सहयोगी भूमाफियाओं के साथ मिलकर हमारे मंदिर पर अनैतिक कब्जा करना चाहते है।

आरोप है कि चिदानंद मुनि अपने पैसे, रसूख  और अपने साथ बड़े-बड़े भाजपा नेताओं की फोटो दिखाकर तथा फर्जी कागजात के बल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत कार्य करवा रहे हैं। और भाजपा पार्टी के नाम का दुरूपयोग कर रहे हैं। आगे धर्म दास जी महाराज ने कहा कि हम चाहते हैं, कि भाजपा पार्टी इस बात का संज्ञान ले तथा चिदानंद मुनि और उनके सहयोगियों पर फर्जी दस्तावेज एवं जालसाजी और कूटरचित काग़ज़ और गलत तथ्य एवं भाजपा के नाम का दबाव प्रस्तुत कर प्रशासन को गुमराह करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर चिदानंद जैसे लोगों को तुरंत जेल में डाले अन्यथा सम्पूर्ण संत प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन करने एवं सड़क पर उतरने के लिए तैयार है।

महंत धर्म दास ने कहा कि हमने राम जन्मभूमि की लड़ाई इसलिए नहीं लड़ी थी कि हमारे हिन्दूओं की सरकार में ही हम साधु संतों के मठ मंदिर पर ही कब्जा होगा।

आरोप लगाया कि चिदानंद मुनि (परमार्थ निकेतन रिषीकेश) जैसे भूमाफियाओं द्वारा BJP पार्टी के नाम का दुरूपयोग कर मंदिरों पर कब्जा होगा तो ये साधारण संत महात्मा किसके पास जायेंगे अपनी पीड़ा लेकर। 

धर्म दास ने विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री मोदी , माननीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मान मुख्य सचिव दिल्ली से आग्रह किया कि उक्त मामले में उचित कार्यवाही कर संतों की मर्यादा की रक्षा एवं मठ मंदिरों को संरक्षण प्रदान किया जाएं।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’