जलजमाव की समस्या होगी दूर, ड्रेनेज रिडिजाइनिंग के साथ सड़क के पूरे स्वरूप को बदलेगी सरकार

नांगलोई मेट्रो से टीकरी बॉर्डर के बीच रोहतक रोड पर ख़राब ड्रेनेज के कारण जलजमाव की समस्या होगी दूर, ड्रेनेज रिडिजाइनिंग के साथ सड़क के पूरे स्वरूप को बदलेगी केजरीवाल सरकार

ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण के बाद सड़क की ख़राब हालत देख अधिकारियों को पड़ी थी पीडब्ल्यूडी मंत्री की फटकार, जल्द से जल्द रिडिजाइन प्लान तैयार करने के दिए थे निर्देश

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निर्देश इंजीनियर सर्वे के ज़रिए तैयार कर रहे रिडिजाइनिंग का विस्तृत प्लान, प्रगति जाँचने के लिए मंत्री आतिशी ने की समीक्षा बैठक

रोहतक रोड के रिडिजाइनिंग प्लान में ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने पर होगा मुख्य फोकस,ख़राब ड्रेनेज ही यहाँ सड़क के क्षतिग्रस्त होने का कारण

Eros Times: सड़क से जल-भराव को दूर करने के लिए सड़क के साथ मौजूदा ड्रेन को भी किया जाएगा रिडिजाइन व रिपेयर,  ड्रेन के आउटफॉल को भी ठीक किया जाएगा अधिकारियों ने बताया- भविष्य में न हो जलजमाव की समस्या इसलिए मुख्य सड़क पर मौजूद ड्रेन के आउटफॉल को 3 बड़े नालों के साथ जोड़ने का प्लान ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के बाद नांगलोई, मुण्डका, घेवरा व टीकरी क्षेत्र के दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फ़ायदा, हरियाणा से दिल्ली के बीच आवाजाही करने वालों को भी मिलेगा ट्रैफिक से निजात अधिकारियों ने बताया- पीडब्ल्यूडी मंत्री के निर्देशों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 11 किमी रोड स्ट्रेच के हर हिस्से की बारीकी से की जा रही जाँच,एक्सपर्ट्स से भी लिए जा रहे सुझाव ड्रेन के साथ साथ सड़क को मज़बूती देने के लिए होगा रिकार्पेटिंग का काम ताकि जाम-मुक्त सड़क पर फ़र्राटा भर सके वाहन मंत्री का अधिकारियों को निर्देश-सड़क की सुंदरता बढ़ाने और पैदल यात्रियों के लिए यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए स्पेशलाइज्ड तरीक़े से हो हार्टिकल्चर और फुटपाथ को सुधारने का काम हर दिल्लीवासी को आवाजाही के लिए शानदार सड़कें देना अरविंद केजरीवाल जी का वादा, इस विज़न  को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही दिल्ली सरकार पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ नांगलोई मेट्रो से टीकरी बॉर्डर के बीच की सड़क के रिडिजाइनिंग प्लान पर समीक्षा बैठक की। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने निर्देश पर इंजीनियर यहाँ एक्सपर्ट्स के साथ सर्वे कर इस पूरे रोड स्ट्रेच के रिडिजाइनिंग का विस्तृत प्लान तैयार कर रहे है। समीक्षा बैठक में मंत्री आतिशी ने इसके प्रगति की जाँच की।

बता दे कि पिछले महीने पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इस रोड स्ट्रेच का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया था और वहाँ बहुत सी समस्याएँ पाई थी। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों की फटकार लगाते हुए तुरंत इस पूरे सड़क को रिडिजाइन करने और सभी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिये थे। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को वहाँ मौजूद नाले को रिडिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए थे माँ क्योंकि मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम के सही न होने के कारण सड़क पर जलजमाव होता है और सड़क क्षतिग्रस्त होती है। साथ ही सड़क के रिडिजाइनिंग में सड़क की मज़बूती को बढ़ाने के लिए रिकॉरपेटिंग, पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ की मरम्मत और रिडिजाइनिंग व सड़क की सुंदरता बढ़ाने के लिए हार्टिकल्चर का विशेष ख़्याल रखने का निर्देश दिया था।

सड़क से जल-भराव को दूर करने के लिए रोड के साथ मौजूदा ड्रेन को भी किया जाए रिडिजाइन, ड्रेन के आउटफॉल को भी ठीक किया जाए

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों की निर्देश दिए कि मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम के पुराने होने और इसके आउटफ़ॉल के ठीक   होने के कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। और जलजमाव के कारण सड़क क्षतिग्रत होती है तथा आवाजाही करने वाले लोगों को समस्या होती है। ऐसे में इंजीनियर्स यहाँ मौजूदा ड्रेन के रिडिजाइन व रिपेयरिंग पर मुख्य फोकस रखे और इस समस्या को दूर करे। इसपर अधिकारियों साझा किया कि,भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो इसलिए मुख्य सड़क पर मौजूद ड्रेन के आउटफॉल को 3 बड़े नालों के साथ जोड़ने का प्लान बनाया गया है। इस ड्रेन के आउटफ़ॉल को एस.एन ड्रेन, सप्लीमेंट्री ड्रेन व हिरणकूदना ड्रेन से जोड़ा जाएगा और नालों की डीसिल्टिंग का काम किया जाएगा। बता दे कि ड्रेन के रिडिजाइनिंग के पश्चात यहाँ आस पास की कॉलोनियों की भी फ़ायदा होगा।

रिकार्पेटिंग और ब्लैक-टॉपिंग के ज़रिए नए सिरे से तैयार की जाए सड़क ताकि जाम-मुक्त सड़क पर फ़र्राटा भर सके वाहन

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की निर्देश देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, टीकरी बॉर्डर से नांगलोई मेट्रो स्टेशन के बीच की सड़क रोहतक रोड पर एक महत्वपूर्ण स्ट्रेच है और आगे जाकर ये सड़क रिंग रोड पर भी मिलती है। ऐसे में रोज़ाना यहाँ से लाखों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क पर मौजूद अवरोधों को दूर करते हुए रिकॉरपेटिंग-ब्लैक टॉपिंग के ज़रिए सड़क को सुदृढ़ किया जाए ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिले। 

सड़क की सुंदरता बढ़ाने और पैदल यात्रियों के लिए यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए स्पेशलाइज्ड तरीक़े से हो हार्टिकल्चर और फुटपाथ को सुधारने का काम

पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे स्ट्रेच पर जहां ज़रूरी है फुटपाथ की रिडिजाइनिंग व रिपेयरिंग की जाए साथ ही सड़क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हार्टिकल्चर के ज़रिए सेंट्रल वर्ज और ग्रीन एरिया को बेहतर बनाया जाएगा। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि, सड़क के रिडिजाइनिंग के बाद नांगलोई, मुण्डका, घेवरा व टीकरी क्षेत्र के दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को तो फ़ायदा मिलेगा ही साथ ही, हरियाणा से दिल्ली के बीच आवाजाही करने वालों को भी ट्रैफिक से निजात मिलेगा।

उन्होंने कहा कि,हर दिल्लीवासी को आवाजाही के लिए शानदार सड़कें देनाअरविंद केजरीवाल का वादा है। उनके इस विज़न  को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हम शहर की हर सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे है ताकि दिल्ली के लोगों को सड़कों पर चलने का वर्ल्ड क्लास अनुभव मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान