फेस्टिवल ऑफ लाइफ’ के साथ त्योहारी जोश बढ़ाने की तैयारी

Eros Times: नेशनल, 16 अक्टूबर, 2023: विश्व-स्तरीय फैक्‍चुअल एंटरटेनमेंट का प्रमुख डेस्टिनेशन, सोनी बीबीसी अर्थ अपने कार्यक्रम ‘फेस्टिवल ऑफ लाइफ’ के साथ दिवाली को रोशन करने के लिए तैयार है। चैनल दर्शकों को एक भव्य सिनेमा सफर पर लेकर जाएगा, जिसमें 12 शोज़ का दमदार प्रीमियर शामिल है। यह सभी शोज दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे, उन्हें तरह-तरह की जानकारी देकर प्रेरित करेंगे।

‘फेस्टिवल ऑफ लाइफ’ आपके लिए कई हैरतअंगेज शोज़ तथा डॉक्यूमेंट्रीज लेकर आ रहा है। ‘चेजिंग मॉन्‍स्‍टर’ के साथ समंदर की गहराइयों के रहस्यमयी विशालकाय जीवों के बारे में जानने से लेकर ‘वाइल्‍ड स्‍कैंडिनेविया’ के साथ ऑडिन एवं थोर की पौराणिक विरासत को जीवंत करने वाले खूबसूरत परिदृश्यों और वन्यजीवों को अपनी आंखों में कैद करने तक के लिए कुछ ना कुछ जरूर है।

जोआना लुमली के ‘स्पाइस ट्रेल एडवेंचर’ में विभिन्न महादेशों के प्रसिद्ध मसालों की उत्पत्ति के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसमें अलग-अलग खाद्य पदार्थों और संस्कृतियों का पता चलेगा। ‘साउथ कोरिया विथ अलेक्जेंडर आर्मस्ट्रॉन्ग’ और ‘अलेक्जेंडर आर्मस्ट्रॉन्ग इन श्रीलंका’ में कोरिया की जीवंत संस्कृति और श्रीलंका के समृद्ध सांस्कृतिक रूपों के छुपे खजानों की तलाश पूरी होगी। ‘अफ्रीका विद एड एडेपिटन’, दर्शकों को दूर-दूर तक फैले अफ्रीका के सफर पर लेकर जाएगा, जिसमें अफ्रीका के हरे-भरे मैदानों में रहने का वास्तविक अनुभव मिलेगा, वहीं ‘डॉग्स इन द वाइल्ड’ में जानवरों के एक बेमिसाल परिवार के जीवन की बेहद ही करीबी झलक देखने को मिलेगी।

‘विटामिन पिल्स- मिरेकल्स ऑर मिथ?’ और ‘होराइजन हेयर केयर सीक्रेट्स’ के हेल्थ एंड ब्यूटी में कुछ खाद्य पदार्थों से जुड़े मिथकों के बारे बताया जाएगा। ‘पैनोरमा: आर यू स्क्रेयर्ड येट, ह्यूमन?’ हमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) एडवेंचर पर ले जाने को तैयार है। इसमें बताया जा रहा है कि कैसे एआई हमारी दुनिया और उसके भविष्य को बदल देगी, इसके साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कैसे तकनीक हमारे लिए खतरा भी हो सकती है।

16 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इन शोज़ का प्रसारण किया जाएगा, तो तैयार हो जाइए इन धमाकेदार 12 शोज़ के प्रीमियर के साथ, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 से 10 बजे तक। देखिए, चेज़िंग मॉन्‍स्‍टर्स सीजन 3 और 4, वाइल्ड स्कैंडिनेविया, जोआना लुमलीज स्पाइस ट्रेल एडवेंचर, डॉग्स इन द वाइल्ड, साउथ कोरिया विथ अलेक्जेंडर, विटामिन पिल्स – मिरेकल्‍स ऑर मिथ?, होराइजन हेयर केयर सीक्रेट्स, सेरेंगटी सीजन 3, अलेक्जेंडर आर्मस्ट्रॉन्ग इन श्रीलंका, पैनोरमा आर यू स्केयर्ड येट, ह्यूमन? और अफ्रीका विद एडी एडेपिटन।

तुषार शाह, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर एवं बिजनेस हेड- इंग्लिश क्लस्टर एवं सोनी एएटीएच, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया “फेस्टिवल ऑफ लाइफ’ को कई अद्भुत शोज़ के संकलन के साथ बनाया गया है जोकि अनूठे प्रकार का एडवेंचर, खोज और सांस्कृतिक जुड़ाव का वादा करते हैं। हर शो को विविध तथा समृद्ध अनुभव देने के लिए बड़ी ही सटीकता से चुना गया है। इस लाइन-अप के साथ हम अपने दर्शकों को त्योहार का एक यादगार अनुभव देना चाहते हैं, जो वाकई अद्भुत और हैरान कर देने वाले पलों से भरपूर होगा।”

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित