श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन 15 से 25 अक्टूबर तक

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर करेंगे लीला का शुभारंभ

इस बार कई बेहतर कलाकारों को दिया गया मौका, सीता के रूप में नोएडा के रहने वाली युवती करेगी सीता का रोल

Eros Times: नोएडा श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा सेक्टर 46 के रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल मित्र मंडल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सेक्टर 46 के रामलीला ग्राउंड में 15 अक्टूबर से पूजा पाठ के बाद रामलीला का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर एवं भाजपा नोएडा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा किया जाएगा। 

संस्था के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामलीला देखने वालों का पंडाल भी बढ़ाया गया है, पहले 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी लेकिन इस बार 5000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को राम बारात बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। इस बार सुरक्षा के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे के अलावा दशहरा पर्व पर 100 सिक्योरिटी गार्ड और वालियटर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस बार रावण का पुतला 60 फीट तथा कुंभकरण का पुतला 55 फुट और मेघनाथ का पुतला 50 फुट का होगा। इसी के साथ रामलीला देखने आने वाले बच्चों के लिए झूला आदि व्यवस्था की गई है।

रामलीला संचालक पंडित कृष्ण स्वामी ने बताया कि इस बार रामलीला में कुछ टीवी कलाकारों को मौका दिया गया जिसमें रामलीला पहले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार सीता के रूप में नोएडा निवासी स्वीटी गुप्ता को रोल दिया गया है।

पत्रकार वार्ता में लीला संयोजक कृष्ण स्वामी, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह , मेला प्रमुख संजय गोयल, स्वागत अध्यक्ष रामवीर यादव , अध्यक्ष विपिन अग्रवाल , महासचिव गिर्राज अग्रवाल , कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, मुख्य सलाहकार विकास बंसल, मुख्य यजमान अशोक गोयल, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता , मंच संचालक संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल, स्वागत अध्यक्ष रामवीर यादव , मीडिया प्रभारी  गौरव यादव, दैनिक अजवान प्रदीप अग्रवाल ,मुकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता , संरक्षक सीए मनोज अग्रवाल, डॉक्टर एसपी जैन, अमित सिंगला, केशव गंगाल आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला