जवाब दो- हिसाब दो’’ कार्यक्रम के अंतर्गत सातों संसदीय क्षेत्रों में प्रतिज्ञा रैली होंगी।-अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ आर–पार की लड़ाई लड़ेगी – काँग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे

15 अक्टूबर, पहले नवरात्रे पर बवाना के झंडा चौक पर प्रथम चरण में प्रतिज्ञा रैली शुरु होगी – हजारों शामिल होंगे – दिल्ली के प्रभारी दीपक बावरिया भी संबोधित करेंगे।

प्रतिज्ञा रैली से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता सैंकड़ों निजी वाहनों के साथ रैली में झंडों के साथ 15 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे। 


Eros Times: दिल्ली की जनता में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त असंतोष को अभिव्यक्ति देने व भाजपा की केन्द्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अरविन्दर सिंह लवली ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि ‘‘जवाब दो-हिसाब दो अभियान’’ के अंतर्गत दिल्ली के सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के सांसदों व चुने हुए प्रतिनिधियों से उनसे जवाब मांगा जाऐगा और उनके काम का हिसाब मांगा जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में सातों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ‘‘प्रतिज्ञा रैली’’ आयोजित करेगी, जिसकी शुरुआत उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र के बवाना से 15 अक्टूबर, पहले नवरात्रे से की जाऐगी। रैली को दिल्ली के प्रभारी श्री दीपक बावरिया भी संबोधित करेंगे।  संवाददाता सम्मेलन को मुकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अरविन्दर सिंह लवली के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता सर्वश्री हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, रमाकांत गोस्वामी, मंगतराम सिंघल, डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रो0 किरण वालिया, मुकेश शर्मा व जितेन्द्र कुमार कोचर मौजूद थे।

अरविन्दर सिंह लवली ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में दोनो सरकारों की लड़ाई के चलते दिल्ली का चहुमुखी विकास रुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सातों सांसदों ने दिल्ली की जनता के लिए न तो कोई काम किया न ही उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता की बात करने वाली भाजपा के सातों सांसदों ने यहां तक अपने सांसद निधि का ब्यौरा तक भी क्षेत्र की जनता को नही दिया है। आम जनता सांसदों को ढूंढ रही है।

 
लवली ने कहा कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व अकसर अपने सांसदों और विधायकों का टिकट यही कहकर काटता है कि उन्होंने क्षेत्र में काम नही किया, लेकिन अब कांग्रेस दिल्ली में मौजूदा सांसदों को जवाबदेही से भागने नही देगी और दिल्ली की जनता भाजपा की इस टिकट काटों और जनता को मूर्ख बनाओ की चाल में फंसने वाली नही है। लवली ने यह भी कहा कि अभियान प्रथम चरण में कांग्रेस पार्टी सातों संसदीय क्षेत्रों मे न केवल सांसदों से हिसाब मांगेंगे बल्कि वहां के विधायकों और पार्षदो की भूमिका पर भी सवाल उठाऐगी।


लवली ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इस अभियान को न केवल जारी रखेगी बल्कि इसके द्वितीय चरण में सभी जिलों व तीसरे चरण में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी इस अभियान को बडे पैमाने पर चलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिज्ञा रैलियों में कांग्रेस पार्टी जहां एक ओर केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं पर जवाब मांगेगी, वहीं उस संसदीय क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर भी पार्टी मुखर होकर अपनी बात रखेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो अब सड़कों पर उतर कर आक्रामक रुप से भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ें।

मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रतिज्ञा रैली की तैयारियों के सिलसिले में उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र सहित पूरी दिल्ली में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही है और उस क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक संगठनों के अलावा महिला संगठनों, अल्पसंख्यकों, ग्रामीणों, झुग्गी झौपडीवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों को रैली में भाग लेने का आव्हान किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि सायं 3 बजे बवाना स्थित झंडा चौक पर होने वाली रैली से पहले सैंकड़ों मोटर साईकिल, कारां का जूलूस बवाना से पहले सभी मुख्य सड़कों पर निकाला जाऐगा। जिसके लिए व्यापक रुप से तैयारियां की जा रही है।


ज्ञातव्य है कि शिथिल पड़े संगठन को चुस्त दुस्त करने व कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतारने तथा जनता से सीधा संवाद करने के लिए अरविन्दर सिंह लवली ने अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली के सभी जिलों व अग्रिम संगठनों के साथ बैठकें आयोजित करके पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की शुरुआत कर दी है, उसी कवायद को लगातार आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने झंडा लगाओ-सामने आओ आदि नये कार्यक्रम जमीन पर उतारे जिसका व्यापक असर दिखने लगा है। 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला