अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में एक रंगारंग कार्यक्रम 

Eros Times: नई दिल्ली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली के मुक्तधारा ऑडिटोरियम में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेखा द दीवा संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत  वीमेन पॉवर ग्रुप द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद स्कूल ऑफ रिहैबिलिटेशन के दिव्यांग और स्पेशल बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गईं। जिन्हें सभागार में बैठे तमाम दर्शकों नेे खूब सराहा।

इसके बाद ओम साई के दिव्यांग बच्चों को रैंप पर उतारा गया तो पूरा सदन तालियों से गूंज गया। इसके बाद नारी शक्ति ग्रुप, नटराज ग्रुप , लक्ष्मी बाई ग्रुप द्वारा रेखा के ऊपर फिल्माए गीतों पर प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम में मशहूर कथक डांसर आयुषी और कंचन पटवा द्वारा अभिनेत्री रेखा के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने समा बांध दिया। संस्था के संस्थापक ऋषभ शर्मा और सचिव अमित शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था पूरी तरह रेखा जी को समर्पित है। संस्था वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष समाज का अलग अलग मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम कर रेखा जी का जन्मदिन मनाती है ।

इस वर्ष दिव्यांग और विशेष बच्चों के स्वावलंबन पर आधारित थीम को अपनाया गया था।कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में पत्रकार व साहित्यकार अभिमन्यु पाण्डेय को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे अनीता , विजय श्रीवास्तव व राधिका और विशेष बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंजू गुप्ता को वूमेन पॉवर अवार्ड दिया गया। पत्रकारिता क्षेत्र में इकबाल चौधरी , लोकेश कुमार , हरवीर चौहान व पूजा भारती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अनुज, रिया, कंचन शर्मा, नरेन्द्र शर्मा , संगीता, आदि सहित दिल्ली व आस पास के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला