11 अक्टूबर को आगरा में होगा उद्यमी महासम्मेलन, मुख्यमंत्री योगी रहेंगे उपस्थित

Eros Times: नोएडा उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उत्तर प्रदेश राज्य तेज़ी से विकास की ओर अग्रसित है, यहां की कानून व्यवस्था चाक- चौबंद हुई है, जिसकी वजह से  दुनिया भर के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेशक करने के लिए आ रहे हैं यह कहना है लघु उद्योग भारती गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष एल.बी. सिंह का। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की उद्योगों के प्रति सार्थक नीति के कारण यह संभव हो रहा है। उत्तर प्रदेश में उद्योगों की समस्या में कोई या किसी प्रकार की बाधा न आए इस बात का संज्ञान माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं लेते हैं , इसी का परिणाम है कि आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपी सीडा , यमुना प्राधिकरण में उद्योग लगाने वाले लोगों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है ।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग भारती ने सभी उद्योगपतियो की समस्याओं  एवं उद्योग धंधे से जुड़ी समस्याओं के समाधान स्थानीय स्तर एवं शासन स्तर पर किस प्रकार किया जा सके इन्हीं विषयों पर विचार करने हेतु 11 अक्टूबर को आगरा में स्थित एनसीसी कुंजवाल एंड कन्वेंशन सेंटर फ़तेहाबाद रोड में उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन किया है। जिसमें उद्योगों के स्थापना के समय होने वाली परेशानियों पर विचार किया जाएगा ।

लघु उद्योग भारती नोएडा के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि इस उद्यमी महा सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित होंगे तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अपर मुख्य सचिव , औद्योगिक एवं अवस्थापना, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे। 

यूपी सीडा के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती को यह निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के हर जनपद के पदाधिकारी अपनी समस्याओं के संबंध में अवगत कराएं जिससे उन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर किया जा सके। 

लघु उद्योग भारती ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष संजय बत्रा ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपीसीडा से क़रीब 300 सदस्य इसमें शामिल होंगे तथा मुख्यमंत्रीजी के समक्ष गौतम बुद्ध नगर इकाई, नोएडा,  ग्रेटर नोएडा, यूपीसीडा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपनी बात रखेंगे 

इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। 

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान