युवाओं के समग्र कल्याण के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम होगा उड़ान

Eros Times: नोएडा इस्कॉन रविवार, 29 अक्टूबर को सांयकाल 4 बजे से 8 बजे तक नोएडा स्टेडियम में देश के युवाओं के समग्र कल्याण के लिए Y20/G20 के सहयोग से इस्कॉन नोएडा द्वारा विकसित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम “उड़ान” आयोजित करने जा रहा है। ‘उड़ान’ का उद्देश्य आधुनिक तथा रसमय पूरित पारम्परिक वैदिक और यौगिक प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को उनके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए एक सम्पूर्ण कल्याण कार्यक्रम प्रस्तुत करना है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

प्रेरक वक्ता अमोघ लीला प्रभु द्वारा राजा के जैसा वृहत जीवन जिएं – राजा की तरह जिएं (Live Life King Size- Live Like a King) विषय पर बातचीत

रजत कुमार द्वारा सैंड आर्ट शो

श्रील प्रभुपाद के निजी शिष्य परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज द्वारा सभी समस्याओं का वास्तविक समाधान विषय पर चर्चा एवं मधुर कीर्तन

रणछोड़ कृष्ण – भगवान कृष्ण और रुक्मिणी की एक मन्त्रमुग्ध कर देने वाली लीला पर आधारित एक नाटिका

यदुबार प्रभु – एक अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता द्वारा निर्मित वीडियो: श्रील प्रभुपाद – सच्चे युवा आदर्श

प्रेरक वक्ता डॉ. विवेक बिन्द्रा द्वारा मेरा मिशन- एक उद्देश्यपूर्ण महत्वाकांक्षा पर बातचीत

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक और संगीत निर्देशक, बी पराक द्वारा भक्ति संगीत

अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्णभावनामृत संघ (ISKCON) हमारे वैदिक ग्रन्थों के समृद्ध मूल्यों, नैतिकता, सिद्धान्तों और समृद्ध विरासत को सामान्य रूप से हमारे समाज और विशेष रूप से हमारे युवाओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा के साथ-साथ, यदि हमारे युवाओं को शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के बारे में पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, तो वे दृढ़ संकल्प और एकाग्रचित्त होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में चमत्कार कर सकते हैं। सामान्य तौर पर, आज का युवा बहुत अच्छी तरह से सजग और ऊर्जावान है। उन्हें बस उचित मात्रा में स्वतन्त्रता  के साथ सटीक रूप से निर्देशित करने की आवश्यकता है ताकि वे अपने सपनों के लिए उड़ान भर सकें। हमारे युवाओं के लिए आकाश कोई सीमा नहीं है। सन्तुलित युवा एक खुशहाल राज्य और समृद्ध राष्ट्र की गारंटी है।

परन्तु दुर्भाग्य से, इस युग के युवाओं का एक वर्ग कड़ी प्रतिस्पर्धा, पढ़ाई, सामाजिक दबाव, पद प्रतिष्ठा और सम्बन्धों के कारण होने वाली अतृप्ति की भावना के कारण बहुत तनाव से गुजर रहा है। परिणामस्वरूप, कभी-कभी वे नशा, हिंसा, आत्महत्या आदि जैसे गलत विकल्प चुन लेते हैं।  इसलिए, एक समग्र दृष्टिकोण के साथ हमारे युवाओं के सम्पूर्ण कल्याण हेतु, जिसमें मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक कल्याण भी सम्मिलित है, इस्कॉन नोएडा शास्त्रों के ज्ञान के शब्दों के साथ-साथ कला और मनोरंजन के मिश्रण तथा पारस्परिक संवाद से पूर्ण एक जीवन्त शाम ‘उड़ान’ का रविवार, 29 अक्टूबर 2023 को, सांयकाल 4 बजे से 8 बजे तक नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21, नोएडा में आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में नोएडा एवं उत्तर प्रदेश के अन्य नगरों से विभिन्न महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक क्षेत्रों आदि से लगभग 20,000 युवाओं के आने की आशा है। इसके अतिरिक्त देश विदेश के लाखों लोग अपने टीवी एवं सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से इस कार्यक्रम का आनन्द एवं लाभ प्राप्त करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला