आईआईए ने भविष्य निधि विभाग के साथ की पीएफ पर गोष्ठी 

Eros Times: नोएडा इंडियन इंडुस्ट्रीज़ एसोसिएशन निरंतर सूक्ष्म लघु तथा मध्यम उद्योगों के उत्थान के लिए कार्यरत है। IIA उद्योगों की समस्याओं को लगातार ततपरता से सभी सरकारी तथा ग़ैर सरकारी विभागों से समय समय पर उठता आया है । इसी कड़ी में इंडियन इंडुस्ट्रीज़ एसोसिएशन नॉएडा चैप्टर ने फ़ॉर्चून होटेल सेक्टर २७ में भविष्य निधि विभाग के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया।

किसी भी कारख़ाने में यदि 20 से अधिक लोग कार्यरत हैं तो इस कारख़ाने को भविष्य निधि में पंजियन करना होता है। उद्योगों में भविष्य निधि के नियमों को लेकर काफ़ी भ्रांतियाँ हैं। साथ ही श्रमिक वर्ग भी भविष्य निधि में अंशदान देने में संकोच करते हैं। इस प्रकार की अनेकों संशय दूर करने के लिए तथा उद्यमियों को भविष्य निधि से जुड़े अनेकों नियमावली को समझाने के लिए IIA ने भविष्य निधि गौतमबुध नगर विभाग के साथ मिलकर एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें सौ से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। 

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शशांक दिनकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंगल तथा IIA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नॉएडा के प्रसिद्ध उद्यमी राजीव बंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता IIA नॉएडा चैप्टर के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने की वही कार्यक्रम का संचालन वाइस चेयरमैन आशीष मल्होत्रा ने की।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शशांक दिनकर ने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया की विभाग की तरफ़ से हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। उद्यमी किसी भी समस्या के लिए उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। 

कार्यक्रम में भविष्य निधि विभाग के सहायक आयुक्त दिव्या ज्योति ने बताया कि अब विभाग के सभी कार्य ऑनलाइन होते हैं। इस वजह से claim settlement fast हो गया है । कर्मचारियों का UAN नम्बर आधार से जुड़े हुए होने से एक कर्मचारी का UAN जीवन भर एक ही रहता है भले ही वह अपनी एक नौकरी से दूसरी नौकरी मे शिफ़्ट हो जाए। इससे उसका पैसा एक ही खाते में रहता, हाँ  बैंक अकाउंट ओर मोबाइल से linked होने से पैसे सीधे कर्मचारी के खाते में जाते हैं और हर सूचना उसके मोबाइल पर sms के जरिए आती रहती है ।

उन्होंने बताया कि EPF में हर सदस्य का 7 लाख रुपए का बीमा दिया जाता है और हर सदस्य को आजीवन पेन्शन, loan आदि की सुविधा दी जाती है। IIA के श्रम कानून समिति के अध्यक्ष वाई. के. गुप्ता ने सभी उद्यमियों को EPF के नियम बताने के साथ साथ यह भी बताया कि पीएफ में सारा पैसा आयकर से फ़्री होता है। 

इस अवसर पर इंडियन इंडुस्ट्रीज़ एसोसिएशन नॉएडा के प्रमुख उद्यमी कुलदीप गोयल, नवीन गुप्ता, एन के गोयल, वंदित बंसल, वाई के गुप्ता, अंकित गुप्ता, अंकुर संगल, विकास वर्मा, महेश मुंद्रा, साहिल कुमार, रेखा शर्मा, प्रदीप सिंह, वरुण गंभीरआदि रहे

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला