फ़िल्म गुठली लड्डू के लिए राजधानी पहुँचे संजय मिश्रा धनय सेठ

Eros Times: संजय मिश्रा, धनय सेठ की फ़िल्म “गुठली लड्डू” का दिल्ली में प्रमोशन हुआ। फ़िल्म “गुठली लड्डू” अपने ट्रेलर  रिलीज के बाद से ही मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है. शिक्षा के अधिकार और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दे पर आधारित फ़िल्म “गुठली लड्डू” के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा , बाल कलाकार धनय सेठ और फ़िल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अनिल अक्की राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को सम्बोधित किया।                                                                        

बॉलीवुड ने फिल्मों में मनोरंजन के साथ  सामाजिक समस्याओं और बुराइयों पर प्रहार किया है और दर्शकों ने  इस तरह के सिनेमा को पसंद भी किया है | अब अभिनेता संजय मिश्रा की  शीर्ष भूमिका वाली फ़िल्म “गुठली लड्डू” भी भेदभाव जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे के साथ शिक्षा के अधिकार की बात करती हैं | फ़िल्म में अभिनेता संजय मिश्रा स्कूल के प्रिंसिपल की भूमिका के किरदार में नज़र आएंगे जो गुठली के शिक्षा के अधिकार की लड़ाई का  मुख्य नायक हैं । फ़िल्म १३ अक्टूबर को सिनेमागृह में  प्रदर्शित होगी | यूवी फिल्म्स बैनर तले निर्मित , निर्माता प्रदीप रंगवानी द्वारा “गुठली लड्डू”  सामाजिक परिवर्तन की ओर एक साहसिक पहल है. फ़िल्म में संजय मिश्रा, सुब्रत दत्ता , धनय शेठ, कल्याणी मुळे, कंचन पगारें , अर्चना पटेल , आरिफ शहडोली और संजय सोनू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे । इस  फ़िल्म के निर्देशक  इशरत आर खान है | 

अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि “एक तरफ दुनिया चाँद और मंगल पर जाने की बात कर रही हैं तो दूसरी तरफ़ हमें शिक्षा के अधिकार , जातिगत भेदभाव जैसे विषयों पर आधारित फ़िल्म बनानी पर रही हैं क्योंकि यह बुराई समाज में गहराई से  फैली हुई है। “गुठली लड्डू” उन संघर्षों और सपनों का प्रतिबिंब है जिनका कई लोगों को अपनी यात्रा में सामना करना पड़ता है। यह फिल्म सिर्फ बच्चे गुठली की कहानी नहीं है,  मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से रखने और हमारे समाज की बेहतरी में योगदान देने के बारे है।

फ़िल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अनिल अक्की ने बताया “‘गुठली लड्डू’ से हम यह संदेश देना चाहते हैं की  एक शिक्षक  शिक्षा के माध्यम से समाज में परिवर्तन की क्रांति लेकर आता हैं  यह फ़िल्म  सामाजिक मानदंडों और पूर्वाग्रहों को चुनौती देती  हैं। यह फिल्म दृढ़ संकल्प और दोस्ती के साथ शिक्षा के अधिकार की लड़ाई की कहानी है, जो हाशिए पर रहने वाले समुदायों द्वारा शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं पर प्रकाश डालती है|

फ़िल्म गुठली बदलाव का वादा करती है,  यूवी फिल्म्स के बैनर तले प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्मित “गुठली लड्डू” 13 अक्टूबर, 2023 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार  हैं| यह फिल्म भेदभाव जैसी गंभीर सामाजिक विषय  के साथ ही शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण संदेश को मनोरंजक तरीके से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला