खासतौर पर बनाया गया नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘खुल के’ हुआ लॉन्च

इस सिंगल प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के फीचर्स यूजर्स को मिलते हैं, इसमें शॉर्ट और लॉन्ग दोनों वीडियो फॉर्मेट हैं, जो मतलब की बातों को बढ़ावा देते हैं 

Eros Times:नई दिल्ली महात्मा गांधी की जयंती के महत्वपूर्ण अवसर पर, एक नए भारतीय ऐप खुल के ने भारत के डिजिटल परिदृश्‍य के तिरंगे ताने-बाने में धमाकेदार ढंग से प्रवेश किया है। इस ऐप को बनाने का उद्देश्य भारतीयों को खुलकर अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। “खुल के” ऐप भारतीयों को एक-दूसरे से जुड़ने, घुलने-मिलने और सामूहिक लोकतंत्र में भागीदारी करने के तरीके में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है। यह ऐप ऑडियो-विजुअल कंटेट तक पहुंच प्रदान करने के साथ सामुदायिक निर्माण की गतिविधियों में शामिल है। इस ऐप से आप अपनी तरह के विचार रखने वाले और उन्हें शेयर करने वाले लोगों से बातचीत कर सकते हैं। अपने टेस्टिंग के दौरान ही “खुल के” ऐप ने महीने दर महीने 10-15 प्रतिशत की दर से विकास किया है। इससे व्यापक नज़रिए के साथ सार्थक बातचीत को बढ़ावा मिल रहा है।   

“खुल के” ऐप देश के सामने ज्वलंत मुद्दों पर भारत के पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ शुरू की गई बातचीत और सभी की सार्थक भागीदारी से संपूर्ण इकोसिस्टम बनाने के मुद्दे पर अपनी चमकदार रोशनी बिखेरने के लिए तैयार है। पद्म पुरस्कार विजेता असल जिंदगी में सच्चे अर्थों में लोगों को प्रभावित करते हैं। उन्हें “खुल के” ऐप के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार पेश करने के लिए सोशल मीडिया का आदर्श मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्हें लिविंग लीजेंड और प्रेरणा देने वाले रोल मॉडल के रूप में सम्मान प्राप्त है। उनकी शोहरत और प्रतिष्ठा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के इतिहास का प्रमाण है।

अनोखे और शानदार इंटरव्यू के अनुभव को संजोने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ “खुल के” ऐप इन प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं के असाधारण अनुभवों, उपलब्धियों और योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास करता है। यह ऐप यूजर्स को पद्म पुरस्कार विजेताओं के उल्लेखनीय जीवन और समाज पर उनके अमिट प्रभाव के शानदार सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। यह ऐप पद्म पुरस्कार विजेताओं और खुद महान विभूति महात्मा गांधी के सिद्धांतो की उत्कृष्टता और समाजसेवा के उनके कार्यों का एक जीता-जागता प्रमाण है। यह ऐप हम सभी को अपने देश के गुमनाम नायकों की पहचान करने और उनके कार्यों की सराहना करने के लिए प्रेरित करता है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान