सरकार ने विंटर एक्शन प्लान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लांच किया ग्रीन वार रूम

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय में बने ग्रीन वार रूम को किया लांच, मॉनिटरिंग के लिए बनाई 17 सदस्यीय टीम

दिल्ली के लोगों से अपील, ग्रीन दिल्ली एप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें और एप के जरिए प्रदूषण से संबंधित शिकायत करें

ग्रीन दिल्ली एप दिल्ली सरकार के 28 विभागों का संयुक्त प्लेटफार्म है

पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार के उठाए गए कदमों की वजह से प्रदूषण में 30 प्रतिशत की कमी आई

ग्रीन दिल्ली एप पर अब तक 70,684  शिकायतें आई हैं, जिसमें से 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है

दिल्ली के अंदर 5 अक्टूबर से एंटी डस्ट अभियान शुरू किया जाएगा

Eros Times: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रीन वार रूम लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन वार रूम में मॉनिटरिंग के लिए 17 सदस्यीय टीम को लगाया गया है। अब 24 घंटे ग्रीन वॉर रूम काम करेगा। दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण वायु प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की गई है। पिछले 8  सालों में पीएम-10 और पीएम-2.5 में 30  प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। दिल्ली में 5 अक्टूबर से एंटी डस्ट अभियान शुरू किया जाएगा।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ग्रीन वार रूम में 17  सदस्यीय टीम का नेतृत्व डॉ. नंदिता मोइत्रा करेंगी । यह टीम प्राथमिक प्रदूषकों के स्तर, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपायों और ग्रीन दिल्ली एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। उनके समन्वय के लिए ग्रीन वार रूम स्थापित किया है। ग्रीन वार रूम में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने एवं खुले में कचरा जलाने से संबंधित सेटलाइट डेटा का भी विश्लेषण किया जाएगा। इस ग्रीन वार रूम के मेम्बर, ग्रीन दिल्ली एप पर जितनी शिकायतें आएंगी, उसे संबंधित विभागों तक पहुँचाने और उसे मॉनिटर करने का काम करेंगे। एप दिल्ली के 28 विभाग का संयुक्त प्लेटफार्म है। ग्रीन दिल्ली एप पर जितनी शिकायतें आती हैं, उनपर सभी 28 विभागों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाती हैं। इसमें दिल्ली नगर निगम, केंद्र सरकार और  दिल्ली सरकार के विभाग हैं। इस एप को संचालित करने के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ग्रीन दिल्ली एप पर अभी तक 70,684  शिकायतें आई हैं। जिसमें से 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। ग्रीन दिल्ली एप पर सबसे ज्यादा शिकायतें एमसीडी की 45,208 आई हैं। उसके बाद पीडब्लूडी की 10,928 और डीडीए की  4289 आई हैं। दिल्ली के लोगों से अपील है कि ग्रीन दिल्ली एप को अपने मोबाईल फोन पर डाउनलोड कर लें। दिल्ली में कहीं भी निर्माण कार्य चल रहा है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है या अन्य प्रदूषण से संबंधित शिकायत ग्रीन दिल्ली एप पर करें। अगर आप आंख कान बनेंगे तो हम लोग आपस में मिलकर प्रदूषण को खत्म कर सकते हैं। 

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने 29  सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने अपना काम शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदम के कारण प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की गई है।  दिल्ली सरकार के उठाये गए कदम से पिछले 8 सालों में  प्रदूषण  में 30 प्रतिशत की कमी आई है।  

उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में दिल्ली के स्रोतों का योगदान मात्र 31 प्रतिशत है। जबकि एनसीआर के शहरों का योगदान सर्वाधिक है। इसको देखते हुए हम आज से ग्रीन वार रूम से प्रदूषण के विरूद्ध इस अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 5 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैम्पेन दिल्ली में शुरू होगा। ऐसी निर्माण साइट जो धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन नहीं करेंगी, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला