जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को किया गया सम्मानित।

Eros Times: ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (जीएलबीआईटीएम) को दिल्ली में आयोजित ईमोबिलिटी कॉन्क्लेव-2023 में सम्मानित किया गया। कॉलिज के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और कॉलिज परिसर में स्थापित इलेक्ट्रिक वाहन उत्कृष्टता केंद्र के लिए जीएल बजाज शिक्षण संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल को भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। यह कॉन्क्लेव इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाने और हरित भविष्य में योगदान देने का एक प्रयास था। जिसमें परिवहन परिस्थिति विज्ञान में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और एकीकरण पर चर्चा को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के प्रमुख लोगों को एक मंच पर लाया गया। आपको बता दें कि जीएल बजाज में “ईवीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस- द वर्ल्ड ऑफ ईवी” के नाम से उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला इलेक्ट्रिक वाहन केंद्र स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह ने किया था। इस केंद्र के विकास में कॉलिज के पूर्व छात्र और ईवी मिंडा के निदेशक आलोक त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह ईवीएम केंद्र 3000 वर्गफुट से अधिक स्थान में फैला हुआ है जिसमें कार्यशाला के साथ साथ एक बैटरी असेंबली इकाई भी है। इस कार्यशाला में छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलता है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान