महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण माह’ के समापन समारोह का आयोजन

आतिशी ने समापन समारोह में शामिल होकर आंगनवाड़ी वर्कर्स से पोषण पर चर्चा कर बढ़ाया उनका उत्साह

कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में अपनी आंगनवाड़ियों को सशक्त बना रही है केजरीवाल सरकार

पिछले 1 महीने में हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिल्ली के लाखों परिवारों को ख़ान-पान संबंधित अच्छी आदतों के प्रति जागरूक किया, आगे भी जारी रहेगा ये मिशन

समारोह में ‘पोषण मार्ट’ के ज़रिए आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिखाया कि कैसे स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण ज्वार-बाजरा आधारित भोजन

Eros Times: भारत में कुपोषण का एक बड़ा कारण ख़ान-पान को लेकर जागरूकता की कमी,ऐसे में उच्च गुणवत्ता वाले मोटे अनाज आधारित खानपान की आदतों को बढ़ावा देकर लोगों को जागरूक कर रही हमारी आंगनवाड़ियाँअच्छे स्वास्थ्य और बेहतर पोषण के लिए हमें प्रोसेस्ड फ़ूड के बजाय ज्वार-बाजरा और मोटे अनाजों को अपनी थाली में शामिल करने की ज़रूरत अगर देश से कुपोषण की महामारी की ख़त्म करना है तो हमें अपने खाने में मोटे अनाजों को शामिल करने की ज़रूरत; अपने घरों से इस अच्छी आदत की शुरुआत कर स्वस्थ समाज के मिशन में भागीदार बनें लोग जितना ज़रूरी पोषण,उतना ज़रूरी एजुकेशन- बचपन को ज़रूरी पोषण और सही एजुकेशन देकर देश की नींव को मज़बूती दे रही केजरीवाल सरकार की आंगनवाड़ियाँ केजरीवाल सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्मल छाया काम्प्लेक्स, जेल रोड में शनिवार को धूमधाम से ‘पोषण माह’ का समापन समारोह आयोजित किया गया।

डब्ल्यूसीडी मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में केजरीवाल सरकार अपनी आंगनवाड़ियों को सशक्त बना रही है। इस दिशा में पोषण माह के अन्तर्गत पिछले एक महीने में केजरीवाल सरकार की आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिल्ली में लाखों परिवारों को ख़ान-पान संबंधित अच्छी आदतों को विकसित करने को लेकर जागरूक किया है और लोगों को अपने भोजन में मोटे  पौष्टिक अनाजों को शामिल करने को भी प्रेरित किया है। आज पोषण माह के समापन के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स से बातचीत की व उनका उत्साहवर्धन किया। 

इस मौक़े पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, दिल्ली से कुपोषण को दूर करने की दिशा में केजरीवाल सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और कुपोषण को दूर करने के इस मिशन में हमारी आंगनवाड़ियाँ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस दिशा में पिछले 1 महीने में हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिल्ली के लाखों परिवारों को ख़ान-पान संबंधित अच्छी आदतों को विकसित करने के लिए जागरूक किया है। लोगों को ये बताया है कि कैसे अपने भोजन में छोटे बदलावों के साथ वो अपने परिवारों को बेहतर पोषण दे सकते है। साथ ही कैसे स्वस्थ जीवनशैली के लिए ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाजों को ख़ान-पान की आदतों में शामिल किया जा सकता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, वर्तमान में देश में एक बड़ा तबका कुपोषण का शिकार है जबकि भारत खाद्यान उत्पादन करने वाले शीर्ष देशों में शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब हम खाद्यान उत्पादन में शीर्ष देशों में शामिल है उसके बावजूद भी देश में बहुत से लोग कुपोषित क्यों है? उन्होंने कहा कि, ग़रीबी और असमानता तो इसका कारण है ही लेकिन एक बड़ा कारण है लोगों में ख़ान-पान संबंधित जागरूकता की कमी।

उन्होंने कहा कि, जागरूकता की कमी के कारण ही आज बड़ी आबादी वो खाना खाती है जिसमें पौष्टिक तत्वों की कमी होती है। हम विज्ञापन देखकर उससे प्रभावित होकर बहुत सी खाने-पीने की चीजों को अपने भोजन में शामिल करते है लेकिन उससे हमें सही पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में बेहद ज़रूरी है कि हम इसके प्रति जागरूक हो और ज़रूरी पोषण प्राप्त करने के लिए अपने ख़ान-पान की आदतों को बदले। उन्होंने कहा कि इस दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग और हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने उल्लेखनीय काम किया है और ये जागरूकता फैलाने का काम किया है कि हमें क्या खाना चाहिये जो पौष्टिक हो सकता है और परिवार को हर ज़रूरी पोषण प्रदान कर सकता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, कुपोषण को ख़त्म करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है अपने भोजन में ज्वार-बाजरा आधारित मोटे अनाजों को शामिल करना। उन्होंने कहा कि भारत में सदियों तक भोजन में बाजरे ज्वार खाने की संस्कृति रही लेकिन अब प्रोसेस्ड खाने ने इसकी जगह ले ली है और इस कारण लोगों को सही पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर कुपोषण ख़त्म करना है तो हमें अपने ख़ानपान में मोटे अनाजों को अपनाने की ज़रूरत। और ये शुरुआत हमें अपने घरों से करने की ज़रूरत है। ऐसे में हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स लोगों की इस विषय में जागरूक करें।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, जितना ज़रूरी पोषण है उतना ही ज़रूरी एजुकेशन है। रिसर्च भी कहते है कि बच्चों का सबसे ज़्यादा मानसिक विकास 5 साल की उम्र तक होता है। ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि, इस उम्र में बच्चों को ज़रूरी पोषण और सही देखरेख मिल सके। और हमें ख़ुशी है कि, अपने आंगनवाड़ी वर्कर्स के साथ केजरीवाल सरकार की आंगनवाड़ियाँ बचपन को ज़रूरी पोषण और सही एजुकेशन देकर देश की नींव को मज़बूती दे रही है।

‘पोषण मार्ट’ के ज़रिए आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिखाया कि कैसे स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण ज्वार-बाजरा आधारित भोजन

कार्यक्रम में केजरीवाल सरकार की आंगनवाड़ी वर्कर्स ने ज्वार-बाजरा आधारित विभिन्न खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन भी किया और संदेश दिया कि कैसे सामान्य घरों में भी बेहतर पोषण के लिए मोटे अनाज आधारित खाने को भोजन शैली में शामिल किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला