हम तुम्हें चाहते हैं का रोमांटिक गाना ‘ओह माय लव’ हुआ लॉन्च

Eros Times: कहते हैं कि प्यार किसी भी तरह की सरहदों को नहीं मानता है. इसी जज़्बे को पूरी तरह से साकार करता है जल्द रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का गीत ‘ओह माय लव’. फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल अपने नये गाने ‘ओह माय लव’ के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि फिल्म का यह गाना लोगों के दिलों को छू जाएगा. 

इस बेहद मधुर गाने में फ़िल्म के ज़रिए अपना डेब्यू करने जा रहे जनमेजाया सिंह और रितुपर्ण सेनगुप्ता का रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिलेगा. फ़िल्म के अन्य सभी गानों की तरह ही ‘ओह माय लव’ भी एक सुमधुर व  अविस्मरणीय गीत है.

अपने प्रेम की अभिव्यक्ति के चलते ‘ओह माय लव’ दो दिलों के मिलन को बढ़िया से रेखांकित करता है. यह गाना समय और किसी निश्चित जगह से परे प्यार की श्रेष्ठता और उसकी अहमियत को दर्शाता है, जो इस गाने की सबसे बड़ी ख़ासियत है. ग़ौरतलब है कि इस गीत को दिवंगत बप्पी लहिड़ी ने कम्पोज़ किया है जबकि बाप्पा बी. लहिड़ी ने बड़े ही प्रभावी तरीके से पार्श्व संगीत दिया है. रीमा लहिड़ी इस फ़िल्म के साथ एसोसिएट म्यूज़िक डायरेक्ट के तौर पर जुड़ी हुईं हैं. इस गीत के बोल फ़िल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखे हैं. उल्लेखनीय है कि उनके लिखे बोल पहले से दिल को छू लेने वाली संगीतमय प्रस्तुति को एक अलग तरह की गहराई प्रदान करते हैं.

उल्लेखनीय है कि इस बेहद रोमांटिक गाने को उम्दा अंदाज़ में बप्पी लहिड़ी और पलक मुच्छाल ने गाया है, जो निश्चित तौर पर लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करेगा. ‘ओह माय लव’ में ना सिर्फ़ आपको सुमधुर आवाज़ें सुनाईं देंखी, बल्कि इस गाने के अर्थपूर्ण बोल और अद्वितीय संगीत भी आपके दिलों को छू जाएंगे. यकीनन यह रोमांटिक गाना आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सुना जाएगा और हरेक पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा.

‘ओह माय लव’ के लॉन्च के बाद रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, “ओह माय लव बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ प्यार की भावनाओं को व्यक्त करता है. इस गाने के‌ लिए मेरे दिल में विशेष जगह है. मुझे उम्मीद है कि प्यार के कालजयी होने के संदेश को ये गाना प्रभावी ढंग लोगों तक पहुंचाएगा और लोगों के दिलों में राज करेगा.”

जनमेजाया सिंह ने ‘ओह माय लव’ गाने का हिस्सा बनने के अपने अनुभव के बारे में कहा, “इस गामे में काम करने का मेरा अनुभव बेहद अद्भुत था. गाने‌ के बोल आत्म को तृप्त कर देते हैं और प्यार की अहमियत को उम्दा तरीके से बयां करते हैं. मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि जब इस गाने को सुनने के बाद तमाम लोग इससे एक गहरा लगाव महसूस करेंगे.”

फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का निर्माण गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी ने मिलकर किया है और इसे एक बढ़िया निर्देशक के तौर पर‌ अपनी पहचान रखने वाले राजन लायलपुरी ने‌ इस फ़िल्म  डायरेक्ट किया है. फ़िल्म के‌ सिनेमाटोग्राफ़र हैं अनिल धंदा, कला निर्देशक हैंं प्रदीप सिंह, सह-निर्माता हैं‌ बालकृष्ण श्रीवास्तव, कोरियोग्राफ़र हैं पप्पू खन्ना, क्रिएटिव हेड हैंं भानु सिंह, मिक्सिंग मास्टरिंग का ज़िम्मा गणेश मनोकरण ने संभाला है, फ़िल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर निकिता श्रीवास्तव हैं, फ़िल्म का संपादन संजय वर्मा और अशोक श्रीवास्तव ने किया है जबकि वीएफ़एक्स की ज़िम्मेदारी रितेश दफ़्तरी ने बख़ूबी निभाई है और फ़िल्म का निर्माण SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने किया है.

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला