अवीवा इंडिया ने ज्ञानेन्द्र सिंह को चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया

Eros Times: नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2023: भारत की सबसे भरोसेमंद प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाईफ इंश्योरेन्स ने आज ज्ञानेन्द्र सिंह को अपना चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया है। सिंह अवीवा के डिजिटल रूपान्तरण, प्रोडक्ट विकास, इनोवेशन, आर एण्ड डी, इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी एवं इनोवेशन से जुड़ी पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अपनी इस भूमिका में ज्ञान कंपनी के डिजिटल विकास में योगदान देंगे। उनका नेतृत्व उभरती तकनीकों के उपयोग, संचालानात्मक दक्षता के अनुकूलन तथा अवीवा के डिजिटल प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ को बेहतर बनाने में योगदान देगा। वे सीईओ एवं एमडी असित रथ को रिपोर्ट करेंगे तथा प्रोडक्ट एवं टेक्नोलॉजी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे, यह कार्यभार पहले कुनाल आनंद, चीफ़ ऑपरेशन्स एवं कस्टमर सर्विसेज़ ऑफिसर के द्वारा संभाला जा रहा था।

इस अवसर पर असित रथ, सीईओ एवं एमडी, अवीवा इंडिया ने कहा, ‘अवीवा इंडिया के परिवार में ज्ञान का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। वे ऐसे समय में कंपनी के साथ जुड़े हैं जब हम विकास एवं बदलाव के दौर से गुज़र रहे हैं। उनके नेतृत्व के गुण एवं टेक्नोलॉजी के बारे में उनकी समझ अवीवा इंडिया के लिए कारगर साबित होगी। हम आधुनिक टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखे हुए हैं, ऐसे में ज्ञान की लीडरशिप हमें ऐसे आधुनिक समाधान लाने में सक्षम बनाएगी जो उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा कर सकें।’’

अपनी नई भूमिका पर बात करते हुए चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, अवीवा इंडिया ने कहा, ‘‘अवीवा इंडिया में इस नई भूमिका को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं, और उम्मीद करता हूं कि कंपनी के प्रतिभाशाली पेशेवरों के साथ मिलकर ऐसे आधुनिक तकनीकी समाधान ला सकूंगा जो भारतीयों के लिए बीमा के अनुभव को पूरी तरह से बदल डालेंगे। हम एक साथ मिलकर कंपनी की सफलता और इसके सशक्तीकरण के प्रयासों को जारी रखेंगे।’’

  • admin

    Related Posts

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 7 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम