आईएमएस में एमसीए एवं एमए.जेएमसी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन का आयोजन

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, (आईएमएस) नोएडा में एमसीए एवं एमए.जेएमसी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर वक्ता आईएमएस के एलुमनाई एवं विप्रो की एचआर मधुमिता मुखोपाध्याय और इंफोसिस के कम्युनिकेशन ट्रेनर निशांक के साथ आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी, डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मोनिका दीक्षित बाजपेयी के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी

विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि सफलता के लिए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स, बेसिक टेक्नोलॉजी, एडवांस टेक्नोलॉजी, एटीट्यूड एवं बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। छात्र नियमित पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं नेतृत्व कौशल पर भी ध्यान दे। वहीं डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आप सभी जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए अपने मन को अवसाद, चिंता एवं तनाव से दूर रखें। अपने करियर के प्रति सचेत रहे, जीवन में अनुशासित रहे एवं अपने आस-पास के लोगों को भी अनुशासित रहने के लिए प्रोत्साहित करें।

वहीं कार्यक्रम के दौरान मधुमिता मुखोपाध्याय ने छात्रों से कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में बदलते तकनीक के साथ बने रहने की सलाह दी। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने कौशल का लाभ उठाना चाहिए। आप सभी कोशिश करें कि अपने पाठ्यक्रम  को निर्धारित समय में ही पूरा करें। वहीं कम्युनिकेशन ट्रेनर निशांक ने कहा कि आप सभी को सफलता प्राप्त करने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ कम्युनिकेशन का ज्ञान भी जरूरी है। आप कुशलता के साथ जितनी अच्छी तरह से लोगों के साथ कम्युनिकेट कर पाएंगे आप उतना ही अधिक सफल हो पाएगें।

वहीं कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने सभी छात्रों को संस्थान की गरिमा, नैतिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित के निर्माण में उनकी भूमिका की शपथ दिलायी।

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 12 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 24 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी