ससुर की लाठी से बहु की मौत बना चर्चा का विषय

Eros Times: गाज़ीपुर नोनहरा थाना क्षेत्र के सरवनडीह गांव निवासी एक महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात में ससुर से हुए विवाद के दौरान लाठी सिर में लगने से वह घायल हो गई थी। सोमवार को परिजन गाजीपुर जिला चिकित्सालय ले गए थे। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव निवासी राम आशीष राजभर की बेटी सोनम राजभर (30) वर्ष की शादी 2015 में सरवनडीह गांव में अच्छे लाल राजभर के साथ हुई। रविवार की रात में सोनम राजभर ने अपने पति को खाना परोसा। अच्छे लाल अभी खाना खा ही रहा था कि सोनम का ससुर नंदलाल राजभर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि नंदलाल राजभर ने गुस्से में लाठी फेंक दी, जो सोनम के सिर में जाकर लग गई । सिर में गंभीर चोट लगने के बाद भी परिजनों ने इसे हल्के में ले लिया। सोनम रातभर घर पर ही रही। सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण दर्द बढ़ता जा रहा था इसे देखकर परिजन सोनम राजभर को सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस घटना की जानकारी मायके में उसके पिता राम आशीष राजभर को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नोनहरा पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस भेज दिया।इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता के तरफ से कोई तहरीर नहींं दी गई है। फिर भी पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव