गरीबों का अपमान और पूंजीपतियों का सम्मान कर रही है मोदी सरकार

Eros Times: गाजीपुर  देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए और देश और प्रदेश से साम्प्रदायिक, तानाशाही,झूठी और जुमलेबाज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा सरकार को देश और प्रदेश की सत्ता से बेदखल करना जरूरी है यह बात समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव सिंकदर कन्नौजिया ने अपने स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय समता भवन पर कही । उन्होंने भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देशवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं । लगातार बढ़ती मंहगाई से गरीबो का जीना मुहाल हो गया है । उन्होंने भाजपा सरकार को झूठ का पर्याय बताते हुए कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है । यह केवल जनता के सामने झूठ परोसने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि झूठ ही भाजपा का आधार है । 15-15लाख रूपये हर देशवासी के खाते में भेजने और प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने ,सौ दिन के अंदर मंहगाई कम करने का और किसानों की आय दोगुनी करने का मोदी सरकार का वादा देश के गरीबों के साथ बहुत ही भद्दा मजाक था।उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश के गरीबों का माखौल उड़ा रही है। इस देश का गरीब अपने को अपमानित और ठगा सा महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है । राष्ट्र की सम्पत्ति को बेचने वाला राष्ट्रवादी नहीं बल्कि राष्ट्रविरोधी होता है । उन्होंने कहा कि इस सरकार का गरीबों की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है । यह सरकार केवल राष्ट्र की सम्पत्ति को बेचकर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है ।इस स्वागत समारोह की शुरुआत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नवमनोनीत प्रदेश सचिव सिंकदर कन्नौजिया का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सिंकदर कन्नौजिया जी के मनोनयन से संगठन मजबूत और धारदार होगा। उन्होंने कहा पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। वक्त आने पर पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान करेगी।उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है।इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है।इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है।न पुलिस का खौफ रह गया हैऔर न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी जी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, मारकन्डेय यादव,राजेंद्र यादव, सत्येन्द्र यादव सत्या,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, डॉ समीर सिंह,रामज्ञान यादव,विजय शंकर यादव, दिनेश यादव, रामप्रकाश यादव,असलम खां,रामयश यादव नरसिंह यादव,अमित ठाकुर,संजय कन्नौजिया , गुड्डू कन्नौजिया,रामाशीष यादव, वंशबहादुर कुशवाहा अशोक कुमार यादव, बृजकिशोर यादव,शिवमुनि यादव आदि उपस्थित थे।इस स्वागत समारोह का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला