परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से की मुलाकात; ई-बस सेवाओं को झज्जर तक विस्तारित करने का किया अनुरोध

मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी

Eros Times: एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, हरियाणा के झज्जर जिले के कई गांवों के सरपंचों और प्रधानों ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से आज दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनसे दिल्ली की अत्याधुनिक ई-बस सेवाओं का विस्तार हरियाणा के झज्जर बस स्टैंड तक करने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान, ग्राम प्रधानों ने कहा कि झज्जर जिले के निवासी भी केजरीवाल सरकार द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण-अनुकूल और विश्वस्तरीय ई-बस सेवाओं से लाभान्वित होना चाहते हैं।

बैठक के बाद, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज दिल्ली सचिवालय स्थित मेरे कार्यालय में हरियाणा के झज्जर ज़िले के अलग-अलग गाँव के सरपंचों और प्रधानों ने मुझसे मुलाक़ात कीl उन्होंने आग्रह किया कि दिल्ली की विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-बसों की सेवाओं का विस्तार हरियाणा के झज्जर बस स्टैंड तक किया जाए ताकि हरियाणा के लोग भी दिल्ली की ईवी क्रांति से लाभान्वित हो सकेंl मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार उनकी माँगों पर विचार करेगीl”

आम आदमी पार्टी-हरियाणा के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के साथ जो प्रतिनिधिमंडल आज परिवहन मंत्री से मिला उनमें सुनील गुलिया-खाप प्रधान 84, दरियापुर के पवन-सरपंच, जहांगीरपुर के सुखदेव-सरपंच, खीरी के रामवीर-सरपंच, माजरी के धर्मवीर-सरपंच सहित कई सरपंच और प्रधान शामिल थें। 

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में जनवरी में, दिल्ली सरकार ने दिल्ली के नजफगढ़ टर्मिनल से हरियाणा के एम्स-झज्जर (बाडसा गांव) के बीच दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवाओं का विस्तार किया था। यह सेवाएँ दिल्ली और हरियाणा के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले रोगियों और एम्स कर्मचारियों सहित हजारों यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं। बसें वर्तमान में दौराला सीमा के माध्यम से नजफगढ़ टर्मिनल और एम्स झज्जर के बीच चलती हैं।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित