शाजिदा उर्फ रिया यादव और धीरेन्द्र यादव पहुंचें कोतवाली नहीं सुलझा विवाद

Eros Times: गाज़ीपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना क्षेत्र डुमराव उर्फ भटवालिया निवासी शजिदा उर्फ रिया यादव के साथ उसका अधिकारीक पति धीरेंद्र कुमार यादव की शनिवार को कासिमाबाद थाने में पेश हुआ। जहां काफी जद्दोजहद के बाद भी धीरेंद्र यादव अपनी पत्नी रिया यादव को अपनाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस मामले को 25 सितंबर को महिला प्रकोष्ठ में शिकायत को स्थानांतरित कर दिया गया। शजीदा से रिया यादव बनी अपने आधिकारिक पति धीरेंद्र यादव की बेवफाई से काफी परेशान है ।वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों बीच चर्चा के विषय बना हुआ है। शाजिदा उर्फ रिया यादव 21 सितंबर को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से व्यक्तिगत मिलकर अपने पति धीरेंद्र कुमार यादव की शिकायत करते हुए बताया था कि वह मिर्जापुर में सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर आसीन हैं। 2017 वर्ष में मेरा धर्म परिवर्तन कराकर मऊ के बनदेवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया था रिया यादव के अनुसार धीरेंद्र की पढ़ाई में उसने प्राइवेट नौकरी के साथ एनजीओ में काम करते हुए काफी मदद की थी यही कारण रहा की धीरेंद्र उसे चाहने लगा और शादी कर लिया 2019 में धीरेंद्र कुमार यादव जब जेई के पद पर आसीन हुआ तो अपने साथ किराए के मकान में रिया यादव को सहपरिवार रख लिया। इधर रिया यादव की 5 वर्ष की बच्ची है तथा 5 माह का गर्भवती है । इस समय जेई धीरेंद्र कुमार यादव और उसके परिवार वाले रिया यादव को अपनाने से इनकार कर दिया है तथा अपना बच्चा होना भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं । शनिवार को महिला चौकी प्रभारी सरोज यादव, उप निरीक्षक प्रमोद गुप्ता संयुक्त रूप से दोनों को बैठाकर प्रकरण को सुलझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जेई धीरेंद्र कुमार यादव किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया वह बार-बार यह कह रहा था की इससे हमारी शादी नहीं हुई है यह हमारे बच्चे नहीं है पुलिस जब कड़ाई से पूछताछ की तो कई सवालों का जवाब देने से जेई धीरेंद्र कुमार यादव बचता रहा। वहीं रिया यादव सभी बातों का जवाब देते हुए यह साबित कर रही थी कि हमारी शादी धीरेंद्र कुमार यादव के साथ हुई है। दोनों से संबंधित कई फोटोग्राफ, वीडियो रिया यादव ने पुलिस के सामने रखते हुए अपनी बात को रखा। दोनों पक्षों की बात पुलिस समझने के बाद जब मामला नहीं बना तो 25 सितंबर को महिला प्रकोष्ठ को स्थानांतरण कर दिया। अब दोनों की पेशी महिला प्रकोष्ठ गाजीपुर में होगी। दोनों की पेशी से कासिमाबाद कोतवाली परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म था । इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह मामला मेडियेशन सेंटर में विचारधीन है ।25 सितंबर को महिला प्रकोष्ठ शिकायत में स्थानांतरण हुआ है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज