सीएम ने दी विशेष छूट, रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर का कर सकेंगे इस्तेमाल

दुर्गा पूजा-रामलीला के मद्देनजर सीएम केजरीवाल ने दी विशेष छूट, रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर का कर सकेंगे इस्तेमाल

अभी दिल्ली में रात 10 बजे तक ही है लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत

रामलीला आयोजकों ने भी सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर लाउडस्पीकर का 12 बजे तक इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी

आयोजकों को पुलिस से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए तय ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करने की लेनी होगी अनुमति

Eros Times: दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर होने वाले धार्मिक आयोजनों को भव्य और सुविधाजनक बनाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार तत्पर और गंभीर हैं। इन धार्मिक आयोजनों के दौरान आयोजकों के साथ-साथ दिल्ली के लोगों को कोई असुविधा न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की रात 12 तक की अनुमति दे दी है। अभी रात 10 बजे तक ही इसके इस्तेमाल की अनुमति थी। यह अनुमति 15 से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान आयोजकों को ध्वनि प्रदूषण नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। 

अरविंद केजरीवाल से लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने लाउस्पीकर के इस्तेमाल की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया था। अरविंद केजरीवाल ने तत्काल इसे गंभीरता से लिया और रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। अब दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजक भव्य तरीके से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आधी रात तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को दिल्ली पुलिस से इस शर्त के साथ अनुमति लेनी होगी कि वे लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए तय ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करेंगे। सीएम की मंजूरी के बाद अब इसकी फाइल एलजी वीके सक्सेना के पास भेजी गई है।

दरअसल, दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीला मंचन की शुरूआत होने जा रही है, जो 24 अक्टूबर तक चलेगा। हर साल दिल्ली के कई इलाकों में बड़ी धूमधाम के साथ भव्य रामलीला का मंचन किया जाता है। साथ ही, दुर्गा पूजा का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है। देर रात तक होने वाले रामलीला मंचन के दौरान लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, डीडीएमए द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की रात 10 बजे तक की ही अनुमति है। जबकि अधिकतर जगहों पर रामलीला का मंचन रात 12 बजे तक किया जाता है। इसलिए रामलीला, दुर्गापूजा और दशहरा के आयोजक रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति मांगते हैं। 

रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक रात 10 के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध कर रहे थे। लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति रात 10 बजे की बजाय 12 बजे तक करने की गुजारिश की थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात 12 बजे तक करने की अनुमति दे दी। अब इसे एलजी के पास भेजा गया है। 

वहीं, डीडीएमए द्वारा रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पूर्व में जारी निर्देश को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सीएम द्वारा दी गई अनुमति में इस बात पर बल दिया गया है कि भी किसी कार्यक्रम की अनुमति देते समय मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथ की स्वच्छता और बंद जगहों पर वेंटिलेशन की व्यवस्था समेत कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है। साथ ही, रामला दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को दिल्ली पुलिस से इस शर्त के साथ अनुमति लेनी होगी कि वो लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’