भाजपा पिछड़े समाज की 27 फीसदी आरक्षण को समाप्त करना चाहती है

Eros Times: गाजीपुर पूर्व मंत्री व सपा के राष्‍ट्रीय सचिव रामआसरे विश्‍वकर्मा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भाजपा झूठ बोलकर पिछड़ों को गुमराह कर रही है। उन्‍होने बताया कि 17 सितंबर को पूरे देश में विश्‍वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मुलायम सिंह ने अपने कार्यकाल में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था जिसके बाद विश्‍वकर्मा समाज की पूरे देश में एक नई पहचान बनी। लेकिन 2017 में योगी सरकार ने उस सरकारी छुट्टी को निरस्‍त कर पूरे विश्‍वकर्मा समाज को अपमानित किया। भाजपा सरकार के इस कार्य से कुशवाहा, बिंद, राजभर सहित सभी अति पिछड़े समाज के लोग बहुत नाराज हैं। सपा सरकार में ही अति पिछड़े समाज को सम्‍मान मिला।

मुलायम सिंह ने अति पिछड़ेसमाज के लोगों को सांसद, विधायक, एमएलसी व मंत्री बनाया था। वर्तमान में भाजपा सरकार पिछड़े समाज के आरक्षण 27 प्रतिशत को समाप्‍त करने की दिशा में कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में सबसे ज्‍यादा पुलिस उत्‍पीड़न, हत्‍या, लूट आदि क्राइम हुए है। इसलिए सभी समाज के लोग भाजपा से नाराज हैं। महंगाई, बेरोजगारी और पुलिस उत्‍पीड़न से त्रस्‍त होकर सभी समाज के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर केंद्र से हटाएंगे। उन्‍होने कहा कि सांसद डिम्‍पल यादव ने महिला आरक्षण में पिछड़े, अल्‍पसंख्‍यक, दलित वर्ग के महिलाओं के आरक्षण के लिए जो मांग किया है उसका मैं स्‍वागत करता हूं। इस अवसर पर जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, अशोक अग्रहरी, सदानंद यादव, रविंद्र यादव, विभा पाल आदि नेतागण मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 60 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान